Headlines

Vijay Hazare Trophy में रनों का तूफान, पहले दोनों ओपनर के शतक, फिर करुण नायर ने ठोके 88 रन, क्या टूटेगा ऋतुराज का सपना

[ad_1]

Last Updated:

Vidarbha vs Maharashtra Vijay Hazare Trophy semi ultimate: विदर्भ ने यश राठौड़ और ध्रुव शौरी के शतक और कप्तान करुण नायर के 88 रन की मदद से रनों का पहाड़ खड़ा किया.

Vijay Hazare Trophy: पहले दोनों ओपनर ने जड़े शतक, फिर करुण नायर ने ठोके 88 रन

यश राठौड़ और ध्रुव शौरी ने 224 रन की साझेदारी की.

नई दिल्ली. विदर्भ के दोनों ओपनर्स ने विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में शतक ठोक महाराष्ट्र की हालत खराब कर दी है. वडोदरा में खेले जा रहे मुकाबले में यश राठौड़ ने 101 गेंद में 116 रन ठोक दिए. दूसरे छोर से ध्रुव शौरी ने 120 गेंद में 114 रन बनाए. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 224 रन की साझेदारी कर विदर्भ को जीत के लिए जरूरी आधार दे दिया है. विदर्भ ने महाराष्ट्र को जीत के लिए 381 रन का लक्ष्य दिया है.

विजय हजारे ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार को महाराष्ट्र और विदर्भ के बीच वडोदरा में खेला गया. महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की लेकिन उनका फैसला टीम पर उलटा पड़ गया. विदर्भ के ओपनर यश राठौड़ और ध्रुव शौरे ने 224 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को मनचाही शुरुआत दी. यह जोड़ी यश राठौड़ के आउट होने पर टूटी, जिन्हें सत्यजीत बछाव ने बोल्ड किया. इसके थोड़ी ही देर बाद मुकेश चौधरी ने ध्रुव शौरे को पैवेलियन का रास्ता दिखा दिया. ध्रुव ने 114 रन की अपनी पारी में 14 चौके और एक छक्का लगाया. यश ने भी अपनी शतकीय पारी में 14 चौके और एक छक्का लगाया.

यश राठौड़ और ध्रुव शौरे के आउट होने के बाद कप्तान करुण नायर ने जीतेश शर्मा के साथ मोर्चा संभाला. इन दोनों ने 93 रन की साझेदारी कर टीम 338 रन तक पहुंचाया. इस स्कोर पर जीतेश शर्मा (51) रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद करुण नायर ने शुभम दुबे (5)  के साथ मिलकर टीम को 380 रन तक पहुंचाया. करुण नायर 44 गेंद में 88 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने इस मैच से पहले 6 पारियों में 5 शतक लगाए थे.

विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल 18 जनवरी को खेला जाएगा. कर्नाटक ने हरियाणा को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. फाइनल में उसका मुकाबला विदर्भ बनाम महाराष्ट्र मुकाबले के विजेता से होगा.

homecricket

Vijay Hazare Trophy: पहले दोनों ओपनर ने जड़े शतक, फिर करुण नायर ने ठोके 88 रन

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *