Headlines

Vijay Shankar Uncapped IPL : भारतीय ऑलराउंडर ने चली धोनी वाली चाल… 21 इंटरनेशनल मैच खेलने बावजूद बना अनकैप्ड, क्या है नियम

[ad_1]

Last Updated:

Vijay Shankar Uncapped: विजय शंकर भारत की ओर से 21 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. बावजूद इसके उन्होंने आईपीएल ऑक्शन में अपना नाम अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रजिस्टर कराया है. भारतीय ऑलराउंडर ने महेंद्र सिंह धोनी वाली चाल चली है. विजय शंकर से पहले पिछले आईपीएल ऑक्शन में धोनी को बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी सीएसके ने 4 करोड़ में रीटेन किया था.

भारतीय ऑलराउंडर ने चली धोनी वाली चाल... 21 इंटरनेशनल खेलकर बना अनकैप्डविजय शंकर अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल ऑक्शन में उतरेंगे.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर विजय शंकर आईपीएल ऑक्शन में बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी उतरेंगे. विजय शंकर ने महेंद्र सिंह धोनी वाली चाल चली है. आईपीएल के आगामी ऑक्शन के लिए बीसीसीआई ने मंगलवार को 350 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट जारी की थी लेकिन बाद में इसे अपडेट कर 359 कर दिया गया. 16 दिसंबर को अबुधाबी में आईपीएल के 19वें एडिशन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होगी. आईपीएल ऑक्शन के लिए पहले 1390 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर कराया था. लेकिन बाद में बीसीसीआई ने इसे कम कर दिया. इस लिस्ट में 245 भारतीय और 114 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं.

359 में से 244 अनकैप्ड हैं, जिसमें भारत के ऑलराउंडर विजय शंकर भी शामिल हैं. विजय शंकर ने मार्च 2018 से जून 2019 के बीच भारत के लिए 12 वनडे और 9 T20 इंटरनेशनल मैच खेले. इसमें इंग्लैंड में आईसीसी वर्ल्ड कप भी शामिल है. उन्होंने खुद को अनकैप्ड इंडियन के तौर पर क्यों रजिस्टर कराया है? यह पिछले साल मेगा-ऑक्शन से पहले आईपीएल द्वारा लाए गए एक नियम से जुड़ा है, जिसके अनुसार, अगर कोई भारतीय खिलाड़ी ऑक्शन से पहले पिछले पांच सालों से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है, तो वह अनकैप्ड हो जाएगा.

विजय शंकर अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल ऑक्शन में उतरेंगे.

ये है आईपीएल नियम
नियम के मुताबिक, ‘अगर कोई कैप्ड इंडियन प्लेयर उस साल से पहले के पिछले पांच कैलेंडर ईयर में जिसमें वह सीजन होता है, इंटरनेशनल क्रिकेट (टेस्ट मैच, वनडे, टी20 इंटरनेशनल) में स्टार्टिंग इलेवन में नहीं खेला है या उसका बीसीसीआई के साथ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं है, तो वह अनकैप्ड हो जाएगा. यह नियम सिर्फ इंडियन प्लेयर्स पर लागू होगा.’ 34 साल के विजय शंकर ने भारत के लिए आखिरी बार जून 2019 में खेला था, इसलिए आने वाले आईपीएल ऑक्शन के लिए वे अनकैप्ड इंडियन बन गए हैं.

विजय शंकर का आईपीएल रिकॉर्ड
विजय शंकर ने पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेला था. सीएसके ने विजय शंकर को पिछले साल जेद्दा में मेगा ऑक्शन में 1.2 करोड़ रुपये में साइन किया गया था. हालांकि उन्होंने पांच पारियों में 129.67 के स्ट्राइक-रेट से 118 रन बनाए. जिससे सीएसके पॉइंट टेबल में सबसे नीचे रही. वह उन 11 खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्हें पांच बार की आईपीएल चैंपियन ने पिछले महीने रिलीज कर दिया था.

दिल्ली, हैदराबाद, गुजरात और सीएसके से खेल चुके हैं विजय शंकर
विजय शंकर ने अपने आईपीएल करियर में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटन्स और सीएसके सहित चार अलग-अलग फ्रेंचाइजी को रिप्रेजेंट किया है. उन्होंने 129.78 के स्ट्राइक-रेट से 1233 रन बनाए हैं. जिसमें सात हाफ-सेंचुरी शामिल हैं, इसके अलावा उन्होंने अपनी मीडियम पेस गेंदबाजी से 9 विकेट भी लिए हैं.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

भारतीय ऑलराउंडर ने चली धोनी वाली चाल… 21 इंटरनेशनल खेलकर बना अनकैप्ड

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *