Headlines

Viral: सोशल मीडिया पर दर्द सहन करने के बनाए वीडियो, हो गया रातों रात मशहूर, चौंका रहा तरीका!

[ad_1]

Last Updated:

सोशल मीडिया पर एक शख्स बहुत ही अनोखे तरीके से वायरल हुआ है. उसने लोगों को एक छोटा सा काम कर दर्द सहन करने की एक सीरीज बना डाली है. हैरत की बात ये है कि लोगों को इसके वीडियो जम कर पसंद जा रहे हैं, जबकि ये पैर के…और पढ़ें

Viral: सोशल मीडिया पर दर्द सहन करने के बनाए वीडियो, हो गया रातों रात मशहूरऍ

थॉमस खास तरह से ही कारनामें करने की कोशिश करते हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

हाइलाइट्स

  • थॉमस शीरेस ने दर्द सहन करने के वीडियो से सोशल मीडिया पर धूम मचाई
  • वीडियो में थॉमस अपने पैर के अंगूठे पर चीजें गिराते हैं और रेटिंग देते हैं
  • थॉमस के टिकटॉक पर 1 करोड़ व्यूज और 14500 फॉलोअर्स हैं

सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए लोग अजीब अजीब से वीडियो बनाते हैं. कुछ लोगों के वीडियो वाकई हैरान करते हैं तो कुछ लोगों को देख कर ऐसा लगता है कि इंसान इतना कैसे गिर सकता है? पर एक शख्स ने खुद को बहुत ही सरल लेकिन  अजीब तरीके से सोशल मीडिया सनसनी बना दिया है.  22 साल के थॉमस शीरेस ने लोगों को ऐसे वीडियो दिखाए हैं, जिसमें वह सिर्फ थोड़ा दर्द सहन करता है और उन्हें 1 से लेकर 10 तक की रेटिंग देता है.  इसके लिए वह काम भी बहुत अनोखा नहीं करता है, वह केवल अपने पैर के अंगूठे पर कुछ चीजें गिराता है.

कैसे मिला आइडिया
थॉमस यूके के वेस्ट यॉर्कशायर के हेल्थ साइंस स्टूडेंट हैं.  वे अपने पैरौं पर शॉपिंग बास्केट से लेकर कॉर्बन मोनोऑक्साइड अलार्म तक गिरा चुके हैं. ऐसे स्टंट करने का विचार थॉमस को सोशल मीडिया से ही मिला था, जब उन्होंने दो लड़कियों को ऐसा करते देखा था. तभी उन्हें लग गया था कि उनकी ऑडियंस को यह विचार बहुत पसंद आएगा.

देखते ही देखते बढ़ते गए फॉलोअर्स
थॉमस ने अब तक टिकटॉक पर अपने स्टंट्स के जरिए 1करोड़ व्यूज और हजारों फॉलोअर्स हासिल कर लिए हैं. लेकिन उनकी शुरुआत कुछ सौ फॉलोअर्स से हुई थी. पर अब उनके 14500 फॉलोअर्स हैं और  प्रोफाइल लॉइकस एक करोड़ 10 लाख से ज्यादा हो चुके हैं.

Social Media Sensation, सोशल मीडिया सनसनी, Viral Videos, वायरल वीडियो, Pain Endurance, दर्द सहन करना, TikTok Stunts, टिकटॉक स्टंट्स, weird news, bizarre news, shocking news, world, अजब गजब, अजीबोगरीब खबर, जरा हटके,

थॉमस अपने पैरों का खास ख्याल रखते हैं और कई बार गहरी चोट भी खा चुके हैं. (तस्वीर: Instagram)

मिलने लगी अजीब सलाहें
वे अब तक अपने वीडियो की चार सीरीज बना चुके हैं. लेकिन अब थॉमस को अजीब सी सलाहें भी मिलने लगी हैं. जैसे कुछ लोगों ने उनसे कहा है कि वे अंगूठे पर चाकू और डार्ट जैसी चीजें गिरा कर देंखें. कुछ  कहा कि वे क्यों ना अपने पैरों पर होंडा सिविक गिरा कर देखी जाए. इसके अलावा तरबूज और जेबीएल का स्पीकर तक गिराने के सुझाव मिल चुके हैं.

यह भी पढ़ें: महिला ने पाला अनोखा शौक, सिर के बाल जमा कर गिनने का जुनून, सोशल मीडिया पर लाइक्स से कर रही कमाई!

सबसे बड़ा दर्द
लेकिन ऐसा नहीं है कि थॉमस अपने पैर पर भारी चीजें नहीं गिराते हैं. वे ऐसा कर फॉलोअर्स को चौंकाते भी रहते हैं. और लोग कई बार उनकी आंखों में आसूं  भी देख चुके हैं.  वीडियो एक मिनट से भी कम समय के होते हैं. सबसे ज्यादा कार्बन मोनोऑक्साइड अलार्म ने दिया था, जिसे 10/10 की रेटिंग मिली है. वहीं पत्थर से 8/10 की टीवी रिमोट से 7/10 जैसी रेटिंग भी मिली है.

homeajab-gajab

Viral: सोशल मीडिया पर दर्द सहन करने के बनाए वीडियो, हो गया रातों रात मशहूरऍ

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *