Headlines

Viral Video: कुंभ मेले में स्नान के लिए जाना था, जाम से थे परेशान, फिर नाव से कर डाला सैंकड़ों किमी की सफर

[ad_1]

Last Updated:

महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज जाने वाले चार युवक सड़कमारग के जाम से बहुत परेशान हो गए थे. आखिर उन्होंने फैसला किया कि यह सफर पानी के रास्ते से तय किया जाए. इसके बाद उन्हें नाव से 248 किलोमीटर का सफर तय किय…और पढ़ें

Viral Video: कुंभ मेले में जाना था, जाम से थे परेशान, नाव से किया सफर

महाकुंभ में सैकड़ों किलोमीटर दूर से प्रयागराज पहुंचना हैरान करने वाला रहा. (तस्वीर: Instagram indorireporter21)

हाइलाइट्स

  • चार युवकों ने नाव से 248 किमी का सफर तय किया
  • प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के लिए नाव का उपयोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ

Maha kumbh Mela: महाकुंभ में स्नान के लिए देश भर से आ रहे लोगों की भीड़ के कारण प्रयागराज पहुचने के सारे रास्तों पर जाम लगा हुआ है. सैकड़ों किलोमीटर तक लोग फंसे हुए हैं. पुलिस उन्होंने वापस लौटने की सलाह देती दिख रही है. ऐसे में यह उम्मीद करना कि ट्रेन, सड़क मार्ग या फिर विमान से किसी तरह से प्रयागराज पहुंचा जा सकता है, सही नहीं होगा. लेकिन फिर भी उत्साही श्रद्धालु  प्रयागराज जाने की कोशिश नहीं छोड़ रहे हैं. वे कई किलोमीटर पैदल चलने को भी तैयार है. इसी बीच कुछ युवाओं ने प्रयागराज जाने का एक अनूठा तरीका निकाला और वे नाव से ही 240 किलोमीटर से अधिक का सफर कर प्रयागराज तक पहुंच गए.

248 किलोमीटर का सफर
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में दिखाया गया है कि चार युवकों ने 248 किलोमीटर की दूरी केवल नाव से ही तय कर प्रयागराज पहुंच कर स्नान किया. वहीं दूसरी तरफ ट्रेनों में अभूतपूर्व भीड़ होने के बाद से लोग प्रयागराज पहुंचने के इस माध्यम के बारे में सोच ही नहीं पा रहे हैं तो दूसरी तरफ सड़कों पर जाम लगने के बावजूद लोग सड़क मार्ग का विकल्प आसानी से नहीं छोड़ रहे हैं. जिसे सैकडों किलोमीटर लंबे लंबे जाम लग गए हैं.

जाम से परेशान होकर
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए  इस वीडियो में चार युवकों को एक मोटर बोट से गंगा में सफर करते हुए दिखाया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है, “जाम से परेशान होतकर चार दोस्तों ने नाव से तय किया 248 किलोमीटर का सफर, महाकुंभ पहुंच कर किया स्नान” इसके अलावा वीडियो से किसी भी तरह के जानकारी नहीं मिल रही है कि ये लोग कहां से आए थे या किस तरफ से आए थे.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *