[ad_1]
Last Updated:
इंस्टाग्राम अकाउंट रेंसी रनपारा (@rency_soni) एक छोटी बच्ची का अकाउंट है जो डेढ़ साल की है. बच्ची का हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने अपनी मेमोरी का शानदार प्रदर्शन किया है.
बच्ची की मेमोरी बहुत तेज है. (फोटो: Instagram/@rency_soni)हम भले ही बच्चों को नासमझ समझें मगर वो अपनी उम्र के अनुसार बहुत होशियार होते हैं. कम उम्र में बच्चों की लर्निंग स्किल इतनी अच्छी होती है कि वो फटाफट सब कुछ याद कर लेते हैं. इस बात का जीता-जागता उदाहरण एक बच्ची है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बच्ची की फैमिली ने उसके सामने 9 फोन रख दिए और उसने तुरंत बता दिया कि हर फोन का मालिक कौन है.
इंस्टाग्राम अकाउंट रेंसी रनपारा (@rency_soni) एक छोटी बच्ची का अकाउंट है जो डेढ़ साल की है. बच्ची गुजरात के राजकोट में रहती है. उसके पिता मुरली सोनी और उसकी मां किंजल सोनी उसका अकाउंट मैनेज करते हैं. हाल ही में पोस्ट किया गया बच्ची का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक छोटी बच्ची के साथ उसकी पूरी फैमिली बैठी है. तभी बच्ची के मेमोरी का टेस्ट करने के लिए घर वाले उसके सामने सदस्यों के स्मार्टफोन्स को रख देते हैं.
View this post on Instagram
[ad_2]
Source link