[ad_1]
Last Updated:
एक युवती ने उस तोहफे की अनपैकिंग का वीडियो शेयर किया जो उसके लिए 28 साल पहले तैयार किया गया था. उसकी दादी ने 1996 में जब वह 5 साल की थी उसके लिए यह गिफ्ट पैक कर रखवा दिया था कि उसे उसकी शादी पर दिया जाए. गिफ्ट …और पढ़ें
तोहफा पुराने समय का था इसलिए और भी खास हो गया. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
हर बुजुर्ग की ख्वाहिश होती है कि वह दुनिया छोड़ने से पहले अपने नाती पोतों की शादी देख ले. ऐसा कहने वाले तो बहुत मिलते हैं. पर क्या आपने किसी ऐसे शख्स के बारे में सुना है जिसने मरने से पहले ही अपने पोते, पोती, नाती या नातिन के लिए उसकी शादी का तोहफा छोड़ा हो क्योंकि वह जीते जी उसकी शादी नहीं देख पाएगी? लेकिन एक दुल्हन को ऐसा ही तोहफा मिला जिसे खोलते समय वह बहुत भावुक हो गई क्योंकि वह तोहफा उसके लिए 28 साल पहले तैयार किया गया था.
28 साल पहले ही
न्यू जर्सी, यूएसए की कोलीन केरिगन ने 17 मई 2024 को अपने पति टिम से शादी की. कोलीन ने सोशल मीडिया पर इस खुशी से भरपूर मौके को अपने जीवन का बेस्ट दिन बताया. वैसे तो उसे शादी पर कई तोहफे मिले पर पर एक तोहफे ने उसे बहुत भावुक किया क्योंकि वह उसे उसकी दादी ने दिया था जो कि 28 साल पहले ही गुजर गई थी.
1996 में ही तैयार कर दिया था तोहफा
कोलीन की चाची ने उसे यह तोहफा देते हुए हैरान कर दिया और बताया कि जब उसकी दादी का निधन हुआ था, तो कोलीन केवल 5 साल की थी. लेकिन उससे पहले 1996 में ही उन्होंने कुछ सामान उसकी वेडिंग गिफ्ट के तौर पैक करा दिया था. इस गिफ्ट के अनपैकिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों ने बहुत पसंद किया है.
[ad_2]
Source link