[ad_1]
Last Updated:
Viral Video, English Grammar: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक अजब-गजब वीडियो वायरल हुआ है. इसमें एक शख्स ने 2 लड़कियों से इंग्लिश ग्रामर का एक सवाल पूछा. …और पढ़ें
Viral Video, English Grammar: वायरल वीडियो पर आए कमेंट्स काफी मजेदार हैं
हाइलाइट्स
- वायरल वीडियो में लड़की ने Come का थर्ड फॉर्म ‘Comest’ बताया.
- वीडियो को 40 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं.
- सोशल मीडिया पर वीडियो पर मजेदार कमेंट्स आए.
नई दिल्ली (Viral Video, English Grammar). अब अंग्रेजी भारत की मुख्य भाषाओं में शामिल हो चुकी है. बच्चों को स्कूल लेवल से ही इस भाषा में परफेक्शन की ट्रेनिंग दी जाने लगती है. इसके बावजूद जरूरी नहीं है कि हर कोई इंग्लिश ग्रामर में परफेक्ट हो ही जाए. कई बार अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान होने के बावजूद लोग बोलते समय थोड़ा हिचकचा जाते हैं. इस वायरल वीडियो में एक शख्स दो लड़कियों से इंग्लिश ग्रामर का आसान सवाल पूछते हुए नजर आ रहा है.
इस वायरल वीडियो में एक कंटेंट क्रिएटर दिल्ली के कनॉट प्लेस में 2 लड़कियों से व्याकरण का साधारण सवाल पूछते हुए नजर आ रहा है. वह अजनबियों की इंग्लिश नॉलेज स्किल्स चेक कर रहा है. शख्स ने वीडियो में पूछा- Come का थर्ड फॉर्म क्या है? वहां 2 लड़कियां थीं. उनमें से एक कम का थर्ड फॉर्म बता ही नहीं पाई और दूसरी ने कुछ ऐसा जवाब दिया कि हर कोई चौंक गया. वायरल वीडियो देखकर आप भी बताइए कि कम का यह थर्ड फॉर्म सही है या गलत.
कॉमेस्ट क्या है?
कंटेंट क्रिएटर की वायरल रील में दूसरी लड़की ने फुल कॉन्फिडेंस के साथ इस सवाल का जवाब दिया- कॉमेस्ट (Comest). कंटेंट क्रिएटर ने हैरान होकर इस शब्द को दोहराया और जवाब देने वाली लड़की से फिर से पूछा- “कॉमेस्ट?” इस पर लड़की ने हां में सिर हिलाया. वह सिर्फ इतने पर ही नहीं रुकी. एक बार फिर से कॉन्फिडेंस के साथ कहा- हां, ‘कम’ का थर्ड फॉर्म ‘कॉमेस्ट’ है. इस वायरल वीडियो को अब तक 40 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं.
वीडियो पर आए अजब-गजब कमेंट
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही कई लोगों ने इसे अब तक की सबसे मजेदार चीज बताया. एक यूजर ने कमेंट में लिखा- उसने ‘कम’ के लिए एक सुपरलेटिव डिग्री बना दी है. एक अन्य यूजर ने लिखा, सबसे मजेदार बात उसका जवाब नहीं, बल्कि उसका आत्मविश्वास है. किसी ने व्याकरण की गलती की नकल करते हुए टिप्पणी में लिखा, मैं मर चुका हूं. एक अन्य ने कमेंट किया, वह क्रिया की सुपरलेटिव डिग्री बनाने की कोशिश कर रही है, जैसा विशेषण के साथ होता है.
कम का थर्ड फॉर्म क्या है?
अगर आप भी Come का थर्ड फॉर्म नहीं जानते हैं तो यह खबर एंड तक जरूर पढ़ें (Third Form of Come). अगर कभी कोई आपसे यह सवाल पूछे तो आप उसका सही जवाब दे पाएंगे. ‘कम’ का तीसरा रूप ‘कम’ ही होता है. यह एक Irregular Verb है और इसका बेस फॉर्म यानी मूल रूप, पास्ट टेंस और पास्ट पार्टिसिपल एक ही रूप में होता है. यह अपने हर फॉर्म में Come ही रहता है. यह किसी भी आशय में बदला नहीं जाता है.
February 08, 2025, 07:01 IST
[ad_2]
Source link