Headlines

virat kohli in delhi team for vijay hazare विराट कोहली के मेल ने कर दी हर बात साफ, हर सवाल का दे दिया जवाब

[ad_1]

नई दिल्ली. घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य होने के बाद, विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे या नहीं, इस बारे में काफी अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन अब स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो गई है, क्योंकि 37 वर्षीय इस स्टार खिलाड़ी का नाम विजय हजारे ट्रॉफी के लिए दिल्ली की संभावित टीम में शामिल कर लिया गया है. डीडीसीए ने हाल ही में खिलाड़ियों की सूची जारी की, जिसमें ऋषभ पंत का नाम भी शामिल है.

विराट कोहली ने आज डीडीसीए को पुष्टि की है कि वह विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे हालांकि उन्हें कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है, लेकिन इससे पता चलता है कि उनमें अभी भी क्रिकेट के प्रति जुनून बरकरार है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका हालिया शतक दर्शाता है कि वह अभी भी विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं उनका घरेलू टूर्नामेंट में खेलना युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत होगा.

कोहली का खेलना कंफर्म

दिल्ली विजय हजारे ट्रॉफी का अपना पहला मैच 24 दिसंबर को अलूर में आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेलेगी. यह 15 वर्षों में पहली बार होगा जब कोहली इस टूर्नामेंट में खेलेंगे. उम्मीद है कि विराट दिसंबर के अंतिम सप्ताह में इंग्लैंड से इंडिया पहुंचेंगे. विराट फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं और पिछले पांच मैचों में उनके स्कोर क्रमशः 0, 74, 135, 102 और 65 रहे हैं.दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 302 रन बनाने वाले विराट को 12वीं बार मैन आफ दि सीरीज चुना गया था. सीनियर पुरुष सिलेक्शन कमिटी की मीटिंग में संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट को फाइनल किया गया, जिसमें सिलेक्टर यशपाल सिंह, के. भास्कर पिल्लई, मनु नायर, हेड कोच सरनदीप सिंह, CAC चेयरमैन विजय दहिया और सेक्रेटरी अशोक शर्मा शामिल थे. इस लिस्ट में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए चुने गए खिलाड़ी भी शामिल हैं, जहाँ नीतीश राणा की कप्तानी वाली दिल्ली ग्रुप D में 16 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर रहने के बाद नॉकआउट में जगह बनाने में नाकाम रही थी.

ऋषभ पंत भी खेलेंगे विजय हजारे

दूसरी ओर,घरेलू टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन के बाद पंत के लिए चयनकर्ताओं की नजरों में आने का यह एक मौका भी हो सकता है. वनडे टीम में अभी तक उनकी जगह पक्की नहीं हुई है. उन्होंने आखिरी बार 2019 में टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था और कुल मिलाकर सिर्फ 4 मैच खेले हैं. रेड बॉल में भले ही पंत बड़े मैच विनर हो पर व्हाइट बॉल में उनकी जगह टीम में पक्की नहीं है. विजय हजारे में मैच खेलना ऋषभ पंत के लिए एक बड़ा मौका साबित हो सकता है जहां वो अपनी उपयोगिता साबित कर सकते है.

50 संभावित खिलाड़ियों की एक और लिस्ट भी जारी की गई है. वे हैं:– देव लाकड़ा, दिविज मेहरा, युगल सैनी, सुजल सिंह, रजनीश दादर, अमन भारती, गोविंद मित्तल, सुमित बेनीवाल, शुभम दुबे, केशव डबास, राहुल चौधरी, समर्थ सेठ, शिवम त्रिपाठी, अनमोल शर्मा, शिवम गुप्ता, लक्ष्य थरेजा, मनन भारद्वाज, रौनक वाघेला, मयंक गुसाईं, केशव आर सिंह, लक्ष्मण, दिवांश रावत, प्रणव राजवंशी, प्रांशु विजयरन, सिद्धांत शर्मा, गगन वत्स, वंश बेदी, राहुल गहलोत, विशाल राय, समर्थ सिंह, सनत सांगवान, आयुष सिंह, सुमित माथुर, संपूर्ण त्रिपाठी, विवेक तिवारी, ऋतिक शौकीन, तेजस बरोका, सक्षम शर्मा, देव दुबे, शिवम शर्मा, रोहित यादव, अनिरुद्ध चौधरी, विशांत भाटी, प्रणव पंत, पंकज जसवाल, अजय गुलिया, सिद्धांत बंसल, विकास सोलंकी, दिविज प्रकाश और सूर्यकांत चौहान

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *