[ad_1]
Last Updated:
Virat Kohli Rohit Sharma ICC ODI Batter Ranking: भारत के महान क्रिकेटर विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय बल्लेबाज का स्थान फिर हासिल करने की कवायद में आगे बढ़ते हुए बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की नवीनतम एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए.
रोहित शर्मा और विराट कोहलीदुबई: साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई वनडे सीरीज में लगातार दो शतक और एक अर्धशतक जमाने वाले विराट कोहली के लिए खुशखबरी है. आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में विराट कोहली दो पोजिशन की छलांग लगाकर दूसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं जबकि उनके साथी और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा साल 2025 का अंत नंबर वन वनडे बल्लेबाज के रूप में करेंगे.
आखिरी बार नंबर-1 बल्लेबाज कब बने थे विराट कोहली?
विराट कोहली अप्रैल 2021 में आईसीसी के नंबर वन बैटर थे, लेकिन पाकिस्तान के बाबर आजम ने उन्हें हटाकर टॉप पोजिशन पर कब्जा जमाया था. तब से किंग कोहली दोबारा एकदिवसीय बल्लेबाजों की लिस्ट में कभी नंबर एक स्थान हासिल नहीं कर पाए हैं. 37 साल के कोहली को तीन मैच में 302 रन बनाने के लिए श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया.
साल 2025 का अंत नंबर-1 बैटर बनकर करेंगे रोहित
रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में 146 रन बनाकर रैंकिंग के शीर्ष पर अपनी जगह बरकरार रखी. कोहली विशाखापत्तनम में श्रृंखला के आखिरी मैच में नाबाद 65 रन की पारी की बदौलत रोहित से सिर्फ आठ रेटिंग अंक पीछे हैं. रोहित के 781 जबकि कोहली के 773 अंक हैं.
कप्तान गिल और राहुल की क्या पोजिशन?
शुभमन गिल चोट के कारण तीन मैच की श्रृंखला में नहीं खेल पाने के बावजूद पांचवें स्थान पर बने हुए हैं. उनकी गैरमौजूदगी में टीम की अगुआई करने वाले लोकेश राहुल दो स्थान के फायदे से 12वें पायदान पर हैं.
कुलदीप यादव को भी रैंकिंग में फायदा
बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव गेंदबाजों की सूची में तीन स्थान के फायदे से तीसरे नंबर पर आ गए हैं. साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक (तीन पायदान ऊपर 13वें स्थान पर), एडेन मारक्रम (चार पायदान ऊपर 25वें स्थान पर) और तेम्बा बावुमा (तीन पायदान ऊपर 37वें स्थान पर) को भी रैकिंग में फायदा हुआ है.
भारतीय गेंदबाजों का क्या हाल है?
टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में अक्षर पटेल (दो पायदान ऊपर 13वें स्थान पर), अर्शदीप सिंह (तीन पायदान ऊपर 20वें स्थान पर) और जसप्रीत बुमराह (छह पायदान ऊपर 25वें स्थान पर) की भारत की तिकड़ी ने कटक में पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 101 रन की जीत के बाद रैंकिंग में सुधार किया.
करियर की बेस्ट टेस्ट रैंकिंग में पहुंचे स्टार्क
यशस्वी जायसवाल टेस्ट रैंकिंग में आठवें स्थान के साथ शीर्ष भारतीय बल्लेबाज बने हुए हैं. गिल और ऋषभ पंत एक-एक पायदान आगे बढ़कर क्रमशः 11वें और 13वें स्थान पर हैं. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में फायदा हुआ है. इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो एशेज टेस्ट में मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया बाएं हाथ का यह गेंदबाज तीन स्थान के फायदे से तीसरे स्थान पर है. स्टार्क ने दो मैच में 18 विकेट लिए हैं और इस वजह से वह अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक और सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच गए हैं.
बुमराह भारत के नंबर वन बैटर
भारत के जसप्रीत बुमराह शीर्ष पर बरकरार हैं. मोहम्मद सिराज (12वें), रविंद्र जडेजा (13वें) और कुलदीप (14वें) की भारतीय तिकड़ी को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है. मौजूदा एशेज श्रृंखला में प्रभावी प्रदर्शन करने में नाकाम रहे इंग्लैंड के हैरी ब्रूक बल्लेबाजों की सूची में दो पायदान नीचे चौथे स्थान पर खिसक गए जबकि केन विलियमसन (दूसरे) और स्टीव स्मिथ (तीसरे) को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है, जो रूट टॉप पर हैं.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
[ad_2]
Source link