[ad_1]
फ्लैगशिप फोन हर साल और पावरफुल होते जा रहे हैं. इस बार मुकाबला है Vivo X300 Pro 5G और Oppo Find X9 Pro 5G के बीच. दोनों ही कंपनियां अपने टॉप-एंड फीचर्स के लिए जानी जाती हैं. अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह कंपेरिजन आपको सही फैसला लेने में मदद करेगा.
Processor और Performance- दोनों स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिलता है, जो 2025 का सबसे पावरफुल प्रोसेसर माना जा रहा है.
Vivo X300 Pro 5G में 4.21GHz ऑक्टा-कोर CPU के साथ 12GB RAM + 12GB Virtual RAM मिलता है, जो मल्टीटास्किंग को और स्मूथ बनाता है. वहीं Oppo Find X9 Pro 5G भी 12GB RAM के साथ आता है, लेकिन इसमें वर्चुअल RAM उतनी ज्यादा नहीं है.
दोनों ही फोन ऐप ओपनिंग, गेमिंग और हेवी टास्क में काफी तेज हैं. परफॉर्मेंस के मामले में फर्क बहुत कम है, इसलिए इस राउंड में दोनों बराबर खड़े दिखते हैं.
Display Quality और User Experience- दोनों फोन में 6.78-inch LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी क्वालिटी प्रीमियम लेवल की है.
Vivo X300 Pro 5G: 1260 × 2800 pixels
Oppo Find X9 Pro 5G: 1272 × 2772 pixels
Oppo इस सेक्शन में थोड़ा आगे निकल जाता है, क्योंकि यह Dolby Vision, HDR10+, HDR Vivid और 2160Hz PWM dimming सपोर्ट करता है, जिससे आंखों पर कम स्ट्रेन होता है. दोनों ही फोन में 120Hz refresh rate है, इसलिए स्क्रॉलिंग और गेमप्ले स्मूद रहता है.
Battery और Charging
ये वह हिस्सा है जहां Oppo बड़ा गेम जीतता है. ओप्पो Find X9 Pro 5G में भारी-भरकम 7500mAh बैटरी है, जिससे एक बार चार्ज में पूरे दिन आराम से चल जाता है.
Vivo X300 Pro 5G में 6510mAh बैटरी है, जो अच्छी है, लेकिन Oppo जितनी लंबी नहीं चलती.
चार्जिंग में अंतर:
Vivo: 90W वायर्ड + 40W वायरलेस
Oppo: 80W वायर्ड + 50W वायरलेस + 10W रिवर्स चार्जिंग.
ओप्पो वायरलेस और रिवर्स चार्जिंग में थोड़ा आगे है, जबकि Vivo वायर्ड चार्जिंग में तेज है.
कैसा है कैमरा?
दोनों फोन में 200 मेगापिक्सल + 50 मेगापिक्सल + 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, और OIS सपोर्ट भी मौजूद है.
लेकिन वीडियो रिकॉर्डिंग में बड़ा अंतर है:
Vivo X300 Pro 5G: 8K @ 30fps
Oppo Find X9 Pro 5G: 4K @ 60fps.
सेल्फी फ्रंट पर दोनों में 50MP कैमरा है और आउटपुट भी काफी शार्प मिलता है. स्टिल फोटोग्राफी लगभग समान रहती है, लेकिन अगर आपको 8K वीडियो चाहिए, तो Vivo बेहतर चॉइस है.
दाम में कितना अंतर?
Vivo X300 Pro 5G: ₹99,999 (2 दिसंबर से सेल)
Oppo Find X9 Pro 5G: ₹74,999 (18 नवंबर से सेल)
कीमत के मामले में Oppo लगभग ₹25,000 सस्ता है, जिससे यह काफी वैल्यू-फॉर-मनी हो जाता है.
Conclusion: कौन बेहतर है?
अगर आप 8K वीडियो, ज्यादा virtual RAM और तेज wired charging चाहते हैं, तो Vivo X300 Pro 5G आपके लिए बेहतर है. हालांकि इसकी भारत में लॉन्चिंग 2 दिसंबर को है.
अगर आप लंबी बैटरी, बेहतर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग और किफायती दाम है, तो Oppo Find X9 Pro 5G ज्यादा समझदारी भरा ऑप्शन हो सकता है. कुल मिलाकर, फीचर्स के हिसाब से Oppo ज्यादा वैल्यू देता है, जबकि Vivo कैमरा और वीडियो परफॉर्मेंस के लिए बढ़िया है.
[ad_2]
Source link