[ad_1]
Last Updated:
What Ahmedabad AQI tells us: लखनऊ में भारत और साउथ अफ्रीका खेला जाना वाला चौथा टी20 घने स्मॉग के कारण रद्द करना पड़ा. अब सीरीज के आखिरी मुकाबले को लेकर भी फैंस के अंदर डर है. अहमदाबाद में फाइनल मैच के लिए AQI अस्वस्थ है लेकिन अच्छी बात यह है कि मैच पर कोई खतरा नहीं है.

नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 का चौथा मुकाबला रद्द होने की वजह से फैंस काफी निराश हैं. निराशा इस वजह से भी ज्यादा है कि आम तौर पर बारिश की वजह से मैच रद्द किए जाते थे लेकिन अब प्रदुषण का भी असर पड़ने लगा है. लखनऊ में मुकाबले को घने स्मॉग और खराब विजन (साफ दिखाई ना देना) के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया. अब अहमदाबाद में होने वाले सीरीज फाइनल को लेकर नई चिंताएं उठ गई हैं. उत्तर भारत में सर्दी का असर बढ़ने के साथ मौसम के कारण मैचों में बाधा आने की आशंका बढ़ गई है. एकाना स्टेडियम में हुए घटनाक्रम के बाद फैंस और खिलाड़ियों दोनों में नाराजगी है.
पांचवां और आखिरी टी20 मैच शुक्रवार शाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा. लखनऊ के मुकाबले अहमदाबाद का मैदान आमतौर पर बेहतर खेल परिस्थितियों के लिए जाना जाता है. यहां टी20 मैचों में अक्सर कड़ी टक्कर और हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. भारत फिलहाल पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है. एक मैच खराब मौसम की भेंट चढ़ चुका है यानी मेजबान टीम ने सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है. हालांकि दक्षिण अफ्रीका के पास अब भी बराबरी करने और भारत दौरे का समापन अच्छे नोट पर करने का मौका है.
IND vs SA, 5th T20I: अहमदाबाद का AQI क्या कहता है?
अहमदाबाद में सीरीज फाइनल के मौसम की चर्चा से पहले, चौथे टी20 के दौरान हार्दिक पंड्या को मास्क पहने देखने के बाद अब एयर क्वालिटी को लेकर चिंता बढ़ गई है. देश के कई हिस्सों में प्रदूषण एक समस्या बना हुआ है, लेकिन मैच के दिन अहमदाबाद की स्थिति काबू में नजर आ रही है. शहर का AQI हाल ही में ‘मध्यम’ से ‘संवेदनशील समूहों के लिए अस्वस्थ’ के बीच रहा है.
18 दिसंबर को यह आंकड़ा करीब 139 था, लेकिन 19-20 दिसंबर के दौरान PM2.5 प्रदूषकों के कारण इसमें बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है. खबर लिखे जाने तक अहमदाबाद का AQI 174 था, जिसे AQI.in ने ‘अस्वस्थ’ श्रेणी में रखा है, PM10 का स्तर 115 g/m और PM2.5 का स्तर 89 g/m है. इसके बावजूद विजन (सामने की चीजों को साफ देखना) पर असर पड़ने की संभावना नहीं है और मैच में कोई बाधा आने की उम्मीद नहीं है.
सबसे अहम बात यह है कि अहमदाबाद का प्रदूषण स्तर लखनऊ के मुकाबले काफी कम है. लखनऊ में चौथे टी20 के दौरान AQI करीब 490 तक पहुंच गया था, जिससे मैच रद्द करना पड़ा. AQI.in ने 400 से ऊपर के आंकड़े दिखाए, हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार ने बाद में कहा कि सोशल मीडिया पर साझा किए गए कुछ आंकड़े भ्रामक थे. इसके विपरीत, अहमदाबाद की एयर क्वालिटी भले ही अस्वस्थ हो, लेकिन फाइनल टी20 के लिए कोई खतरा नहीं है और मैच तय समय पर खेला जाएगा.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
[ad_2]
Source link