Headlines

what should kids do if they get lost man teach tricks parents should teach kids for lost situations viral video trending – अगर कहीं खो गए, तो क्या करना चाहिए? शख्स ने सिखाई ट्रिक, बच्चों को जरूर दी जानी चाहिए ये ट्रेनिंग!

[ad_1]

Last Updated:

हाल ही में देव सर नाम के एक कंटेंट क्रिएटर ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने बच्चों को बहुत महत्वपूर्ण सबक सिखाया है. उन्होंने बताया कि अगर बच्चे कहीं खो जाएं तो उन्हें क्या करना चाहिए.

अगर कहीं खो गए, तो क्या करना चाहिए? शख्स ने सिखाई ट्रिक, बच्चों को जरूर बताएं!हर मां-बाप को अपने बच्चों को ये ट्रिक्स जरूर सिखानी चाहिए. (फोटो: Canva)

यूं तो हर मां-बाप अपने बच्चों के लिए बहुत प्रोटेक्टिव होते हैं. उन्हें किसी भी रूप में नुकसान नहीं पहुंच देते, हमेशा उनका ध्यान रखते हैं. मगर कभी-कभी अचानक से ऐसी घटनाएं घट जाती हैं जिसके लिए माता-पिता भी तैयार नहीं रहते. बच्चों का खो जाना भी ऐसी ही एक घटना में शामिल है जो बेहद चिंताजनक और निराशा पैदा करने वाली हो सकती है. सोचिए कि अगर कोई माता-पिता अपने 5-10 साल के बच्चे के साथ किसी मॉल, या भीड़भाड़ वाली जगह पर घूमने गए हों और अचानक से बच्चा खो जाए…ये सुनकर ही रूह कांप जाती है. मां-बाप तो परेशान होते ही हैं, बच्चे के ऊपर जो बीतती है, उसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता. ऐसी स्थिति को टालने के लिए हाल ही में एक कंटेंट क्रिएटर ने वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उसने बताया कि अगर बच्चे खो जाएं, तो उन्हें उस स्थिति में क्या करना चाहिए. इस वीडियो को हर माता-पिता को देखना जरूरी है और उन्हें ऐसी ही ट्रेनिंग देना जरूरी है जिससे वो किसी भी अनहोनी के लिए तैयार रहें.

हाल ही में देव सर (@devsir_mgd) नाम के एक कंटेंट क्रिएटर ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने बच्चों को बहुत महत्वपूर्ण सबक सिखाया है. इस वीडियो में शख्स दो बच्चों को बिठाकर उन्हें समझा रहे हैं कि अगर कभी वो अपने परिजनों के साथ कहीं घूमने जाएं और गलती से खो जाएं, तो उन्हें ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए.

बच्चों को क्या करना चाहिए?
शख्स ने 3 पॉइंट्स को ध्यान में रखने की सलाह दी. NC, PA और BA. ये असल में शॉर्ट फॉर्म हैं. NC का मतलब है No Cry यानी जब बच्चों को पता चले कि वो मां-बाप से बिछड़ गए हैं कि रोएं ना. बच्चों को ये याद रखना चाहिए कि ऐसा हो सकता है कि वो अगर रोए तो उनके मम्मी-पापा उन्हें कभी नहीं मिल पाएंगे. इसके बाद आता है है PA, जिसका अर्थ है- Police Aunty/Uncle. अगर खो जाने के बाद बच्चों को आसपास कोई पुलिसवाली आंटी या अंकल नजर आ रहे हैं तो फौरन उनके पास जाना चाहिए. अगर आंटी दिख रही हैं, तो पहले उनके पास जाना चाहिए. आंटी नहीं हैं, तब पुलिसवाले अंकल के पास जाना चाहिए. उन्हें जाकर बोलना है कि “मेरे मम्मी-पापा खो गए हैं, मेरी उनसे बात करवा दो, मुझे उनका मोबाइल नंबर याद है”. अगर PA भी नहीं संभव है, तब BA पॉइंट को याद करना है, जिसका मतलब है- Baby Aunty यानी वो आंटी जिनके पास कोई बच्चा हो. खो जाने की स्थिति में बच्चों को उन औरतों के पास जाना चाहिए जिनके पास बच्चे हों. उनके पास जाकर भी यही कहना है कि “मेरे मम्मी-पापा खो गए हैं और मेरी उनसे बात करवा दो, मुझे नंबर याद है”.

View this post on Instagram



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *