Headlines

Who is 17 year old Deepesh Devendran take 3 wicket vs Pakistan: अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए दीपेश देवेन्द्रन ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 3 विकेट अपने नाम किए.

[ad_1]

Last Updated:

Who is Deepesh Devendran: अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के लिए दीपेश देवेन्द्रम ने धमाकेदार गेंदबाजी की. दीपेश की कसी हुई गेंदबाजी के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजों का दम निकल गया है. दीपके ने टीम इंडिया के लिए 7 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने सिर्फ 16 रन खर्च किए.

कौन हैं 17 साल के दीपेश देवेन्द्रन, जिसकी बॉलिंग के आगे थर-थर कांपे पाकिस्तानीदीपेश देवेन्द्रम ने की दमदार गेंदबाजी

नई दिल्ली: दीपेश देवेन्द्रम राइट आर्म मीडिय पेसर हैं. दीपेश तमिलनाडु से आते हैं. हाल ही में उन्होंने जूनियर लेवल क्रिकेट में अपनी दमदार गेंदबाजी से खूब प्रभावित किया. दुबई में जारी एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ दीपेश देवेन्द्रम ने 7 ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 16 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. उनकी इस कसी हुई गेंदबाजी के कारण ही पाकिस्तान की टीम दबाव में आ गई, जिससे टीम इंडिया को एक बड़ी जीत मिली. दीपेश ने भारतीय टीम के लिए पहले मैच में भी यूएई के खिलाफ 21 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए थे.

क्या रहा भारत-पाक मैच का नतीजा?

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.1 ओवर में 240 रन का स्कोर खड़ा किया जिसमें आरोन जॉर्ज ने 85 रन बनाए थे. उनके अलावा कप्तान आयुष म्हात्रे (38) और चौहान (46) ने भी उपयोगी योगदान दिया. इसके बाद 241 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम शुरुआती झटकों से नहीं उबर पाई और 41.2 ओवर में 150 रन पर ऑल आउट हो गई.

भारत ने तेज शुरुआत की जिसमें कप्तान म्हात्रे ने 25 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए. लेकिन मोहम्मद सैयाम ने पहले 10 ओवर के अंदर दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट कर दिया. इसके बाद जॉर्ज ने पारी को संभाला. पाकिस्तान के लिए सैयाम ने 67 रन देकर और अब्दुल सुभान ने 42 रन देकर तीन तीन विकेट झटके जबकि निकाब शफीक ने दो विकेट लिए.

ये भी पढ़ें-आरोन जॉर्ज ने बल्ले तो देवेन्द्रन ने गेंद से बजाई पाकिस्तान की बैंड, 90 रन से जीता भारत

बल्लेबाजी में पाकिस्तान की रही खराब शुरुआत

पाकिस्तान की पारी की शुरुआत खराब रही. उसके 30 रन के स्कोर पर चार विकेट गिर गए जिसमें देवेंद्रन ने शुरुआती स्पैल में तीन विकेट लिए. कप्तान फरहान यूसुफ (23) और हुजैफा अहसान ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन चौहान की धारदार ऑफ-स्पिन ने इस साझेदारी को तोड़ दिया. अहसान पाकिस्तान के लिए 83 गेंद में 70 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कोई साथ नहीं मिला.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

कौन हैं 17 साल के दीपेश देवेन्द्रन, जिसकी बॉलिंग के आगे थर-थर कांपे पाकिस्तानी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *