Headlines

Who is Kartik Sharma IPL Auction 2026: पैसे खत्म तो भूखे रहकर काटी रात, पिता ने लिया कर्ज, अब आईपीएल ऑक्शन में कार्तिक शर्मा को मिले 14.2 करोड़

[ad_1]

Last Updated:

Who is Kartik Sharma CSK IPL mini auction 2026: अबू धाबी में मंगलवार को हुई नीलामी में कार्तिक शर्मा और उत्तर प्रदेश के प्रशांत वीर 30 लाख रुपये के आधार मूल्य के साथ नीलामी में उतरे थे, लेकिन चेन्नई ने इन दोनों पर 14.20 करोड़ रुपये खरीद कर नया रिकॉर्ड बनाया. कुल मिलाकर कहा जाए तो ये मिनी ऑक्शन युवा अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों के नाम ही रहा.

पैसे खत्म तो भूखे रहकर काटी रात, पिता ने लिया कर्ज, अब IPL ऑक्शन में मिले 14crकार्तिक शर्मा आईपीएल ऑक्शन

नई दिल्ली: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) की मिनी नीलामी में 14.20 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बाद 19 वर्षीय कार्तिक शर्मा भावुक होकर रो पड़े. कार्तिक आईपीएल के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा कीमत पाने वाले अनकैप्ड (जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला हो) खिलाड़ी बन गए हैं.

जैसे-जैसे बोली बढ़ती गई मैं रोने लगा
राजस्थान के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक ने जियोहॉटस्टार के साथ बातचीत में कहा, ‘जब बोली शुरू हुई तो मुझे डर था कि कहीं मैं चूक न जाऊं, लेकिन जैसे-जैसे बोली बढ़ती गई, मैं रोने लगा. बोली खत्म होने के बाद मैं आंसू नहीं रोक पाया. मैं भावनाओं और खुशी से अभिभूत था. सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि इसे शब्दों में कैसे व्यक्त करूं.’

जब भूखे पेट गुजारनी पड़ी रात
कार्तिक के पिता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि एक बार जब व ग्वालियर में एक टूर्नामेंट में कार्तिक के साथ खेलने गए थे तो उन्हें उम्मीद थी कि टीम हारकर बाहर हो जाएगी और उन्हें वापस लौटने में चार-पांच दिन से ज्यादा नहीं लगेंगे, लेकिन कार्तिक और उनके प्लेयर्स ने दमदार खेल दिखाया और फाइनल तक पहुंच गए. ऐसे में कार्तिक लोगों के पास इतना ही पैसा था कि वहां चार-पांच दिन ही रुक पाए. ऐसे में पैसे खत्म होने पर होटल छोड़कर उन्हें रैन बसेरा में रुकना पड़ा और भूखे पेट रात काटनी पड़ी. बाद में टीम ने फाइनल जीता. कार्तिक को क्रिकेटर बनाने के लिए पिता ने कर्ज तक लिया. बॉलिंग मशीन खरीदकर उन्हें प्रैक्टिस करवाई.

किन टीम के बीच हुई कार्तिक को लेकर बिडिंग वॉर
कार्तिक के लिए बोली लगाने की शुरुआत मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स ने की, जिसके बाद कोलकाता नाइटराइडर्स भी इसमें शामिल हो गया. मुंबई जल्द ही बोली से बाहर हो गया, जिसके बाद कोलकाता और लखनऊ ने कार्तिक की कीमत को 2.80 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया. इसके बाद ही चेन्नई ने बोली में प्रवेश किया. बाद में सनराइजर्स हैदराबाद भी इसमें शामिल हो गया था, लेकिन आखिर में चेन्नई ने 14.20 करोड़ रुपये में सौदा पक्का कर लिया.

धोनी के साथ खेलने को लेकर उत्साहित कार्तिक
कार्तिक ने कहा कि वह महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हैं, लेकिन उन्होंने इसके साथ ही अपने परिवार और दोस्तों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन्हें यहां तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने कहा, ‘मेरे परिवार के सभी सदस्यों और दोस्तों को विशेष आभार, उनके समर्थन के बिना मुझे नहीं लगता कि मैं इस मुकाम तक पहुंच पाता. मेरा पूरा परिवार बहुत खुश है. सब लोग जश्न मना रहे हैं और नाच रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेलने और उनसे सीखने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं.’

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

पैसे खत्म तो भूखे रहकर काटी रात, पिता ने लिया कर्ज, अब IPL ऑक्शन में मिले 14cr

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *