Headlines

Who is Nikhil Chaudhary play in BBL: ऑस्ट्रेलिया बेस्ड प्लेयर निखिल चौधरी आईपीएल 2026 के लिए ऑक्शन में आएंगे.

[ad_1]

Last Updated:

Who is Nikhil Chaudhary: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए 16 दिसंबर को अबुधाबी में ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा. ऑक्शन के लिए करीब 1300 से ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन 350 खिलाड़ियों को ही शॉर्ट लिस्ट किया गया. इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया बेस्ड निखिल चौधरी का भी नाम शामिल है.

कौन हैं निखिल चौधरी? ऑस्ट्रेलिया में खेलने वाला भारत का लोकल प्लेयर कैसे बन गयानिखिल चौधरी का आईपीएल ऑक्शन के लिए आया नाम

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए होने वाले ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को आबुधाबी में किया जाएगा. इस ऑक्शन के लिए कुल 350 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है, जिन पर 10 टीमें बोली लगाएगी. नए सीजन के लिए कैमरन ग्रीन, पृथ्वी शॉ,सरफराज खान, जेमी स्मिथ और क्विंटन डिकॉक जैसे खिलाड़ियों की ऑक्शन से पहले ही चर्चा तेज हो गई है. इन सबके बीच अचानक एक ऐसे खिलाड़ी की बात हो रही है जो लंबे समय से भारत में नहीं खेल रहे हैं.

इस खिलाड़ी का नाम है निखिल चौधरी. निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट और बिग बैश लीग में खेलते हैं, लेकिन आईपीएल 2026 के लिए होने वाले ऑक्शन में उन्हें इंडियन लोकल प्लेयर के तौर पर शॉर्ट लिस्ट किया गया है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि ऑस्ट्रेलिया में खेलने वाला यह खिलाड़ियों इंडियन अनकैप्ड लोकल प्लेयर कैसे बन गया है. बता दें कि निखिल चौधरी ने ऑक्शन में खुद को 40 लाख के बेस प्राइस में लिस्ट किया है.

क्यों लोकल प्लेयर के तौर पर लिस्ट हुए निखिल

दरअसल निखिल चौधरी ने खुद को पंजाब क्रिकेट संघ की तरफ से आईपीएल ऑक्शन में अपना नाम रजिस्टर कराया है. निखिल फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के लिए घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने में लगे गए हैं, लेकिन उन्होंने क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत भारत में की थी. निखिल ने लिस्ट ए और टी20 में पंजाब का प्रतिनिधित्व किया है. निखिल ने पंजाब के लिए साल 2017 में अपना डेब्यू किया था. हालांकि निखिल फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में खेलते हैं.

बता दें कि निखिल पहली बार तब चर्चा में आए थे, जब उन्हें बिग बैश लीग में होर्बट हरिकेंस की तरफ से खेलने का मौका मिला था. निखिल के बीबीएल करियर की बात करें तो वह अब तक कुल 20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 386 रन बनाने के साथ 9 विकेट भी लिए हैं. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में निखिल तस्मानिया की तरफ से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी मैदान पर उतर चुके हैं. निखिल चौधरी साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गए थे.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

कौन हैं निखिल चौधरी? ऑस्ट्रेलिया में खेलने वाला भारत का लोकल प्लेयर कैसे बन गया

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *