Headlines

Winter Business Idea: न दुकान, न ठेला, 50000 से की शुरुआत… अब हर साल 25 लाख लगा रहा ये शख्स, मुनाफा 4 गुना – Madhya Pradesh News

[ad_1]

Winter Business Idea: आप सर्दियों के लिए बिजनेस आइडिया की तलाश में हैं तो आज हम आपके लिए एक बेहतरीन बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं. हम बात कर रहे हैं रजाई और कंबल के बिजनेस की. इस मौसम में लोग न केवल घरों के लिए रजाई, कंबल, गद्दे आदि खरीदते हैं, बल्कि कई लोग तो ऐसे होते हैं जो ढेर सारे कंबल खरीद कर एनजीओ या सड़क पर रह रहे लोगों को बांटते भी हैं.

कम निवेश वाला बिजनेस 
विंध्य क्षेत्र में भी ठंड ने दस्तक दे दी है. ऐसे में लोग रजाई, कंबल, गद्दे आदि खरीदने लगे हैं. यह बिजनेस आप सीजनल बिजनेस के तौर पर भी शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए ज्यादा निवेश की भी आवश्यकता नहीं होगी और मुनाफा भी बड़ा होगा. क्योंकि, सर्दियों में कंबल-रजाई की डिमांड भी हाई होती है.

12 साल में की लाखों की कमाई
रीवा में जयपुरी कंबल और रजाई का 12 वर्षों से व्यापार करने वाले सुभाष बताते हैं कि कंबल का बिजनेस 50,000 रुपए से शुरू किया था. अब हर सीजन में 20 से 25 लाख रुपए लगाते हैं. इस बिजनेस में पूरे भारत में परिवार सहित व्यापार करता हैं. ये बिजनेस मेरी लगाई गई पूंजी से चार गुना मुनाफा देकर जाता है. इसलिए अगर कोई इस बिजनेस को करना चाहता है तो कम लागत में अच्छा मुनाफे का व्यापार हो सकता है.

कैसे करें शुरुआत
आगे बताया, बिजनेस आप दो प्रकार से शुरू कर सकते हैं. पहले तो आप चाहे खुद उत्पादन करें या फिर थोक में डीलर से सामान मंगवा सकते हैं.

पहला विकल्प: यदि आप खुद से प्रोडक्शन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक छोटा प्लांट लगाना होगा. इसके अलावा फिर आपको कच्चे माल, पैकेजिंग, मशीन आदि कई सामानों की जरूरत भी होगी. इस विकल्प में आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन मुनाफा भी कई गुना ज्यादा होगा.

दूसरा विकल्प: अच्छा है तो थोक में समान मंगवाकर सीधे दुकान में या ऑनलाइन बिक्री भी शुरू कर सकते हैं. इसमें आपको ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं पड़ेगी, ज्यादा मशीन प्लांट और ज्यादा जगह की भी आवश्यकता नहीं होगी.

कहां से मिलेगा थोक में सामान
यदि आप थोक में रजाई, गद्दे या कंबल खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए दिल्ली के थोक बाजार बेहतर हो सकते हैं. लुधियाना, चंडीगढ इसके अलावा आप चाहें तो अपने इलाके के थोक विक्रेताओं से भी संपर्क कर सकते हैं. जहां से आपको कम दाम पर अच्छा सामान मिल जाएगा.

कितने पैसे की जरूरत?
यदि आप थोक में सामान लेकर बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ₹50,000 से ₹70,000 तक के निवेश की आवश्यकता होगी. आप थोक में सामान लेकर दुकानों में भी बेच सकते हैं. इससे भी अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है.

कैसे बढ़ेगा मुनाफा?
आप ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन भी काम की शुरुआत करें. इसके अलावा दुकान, मार्केट और मॉल्स में भी सामान बेच सकते हैं. मुनाफा बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया मार्केटिंग का इस्तेमाल करें.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *