[ad_1]
Last Updated:
Women U19 T20 World Cup Semi closing: भारत की अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंगलैंड से भिड़ेगी. 31 जनवरी को खेले जाने वाले इस मुकाबले में भारत का पलड़ा भारी है. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट…और पढ़ें
इंडिया अंडर 19 महिला टीम टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में शुक्रवार को इंग्लैंड से भिड़ेगी.
हाइलाइट्स
- भारत-इंग्लैंड अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप सेमीफाइनल 12 बजे से खेला जाएगा
- भारतीय टीम आईसीसी महिला अंडर 19 टी20 विश्व कप में अभी तक अजेय है
- ओपनर तृशा और स्पिनर वैष्णवी शर्मा से सेमीफाइन में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है
नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड की टीमें अंडर 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में शुक्रवार को भिड़ेंगी. यह मैच 31 जनवरी को भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 12 बजे कुलालालंपुर में खेला जाएगा. दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में अभी क अजेय हैं. खिताब की प्रबल दावेदार भारत को इस मैच में गोंगाडी त्रिशा से काफी उम्मीदें हैं जिन्होंने पिछले मैच में स्क्वॉटलैंड के खिलाफ शतक जड़कर इतिहास रच दिया. गेंदबाजी में भी त्रिशा कमाल कर रही हैं.युवा वैष्णवी शर्मा हैट्रिक लेकर पहले ही अपनी अहमियत साबित कर चुकी हैं .
पहले मैच में मेजबान मलेशिया को दस विकेट से हराने के बाद भारत ने श्रीलंका को 60 रन से और बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया. वहीं सुपर सिक्स चरण में स्कॉटलैंड को 150 रन से मात दी. निक्की प्रसाद की कप्तानी वाली टीम के लिए स्कॉटलैंड के खिलाफ जी तृशा ने 59 गेंद में 110 रन बनाए जिसमें 13 चौके और चार छक्के शामिल थे. वहीं उनकी सलामी जोड़ीदार जी कमलिनी ने 42 गेंद में 51 रन की पारी खेली.
तृशा टूर्नामेंट में पांच मैचों में 76 . 66 की औसत से 230 रन बना चुकी हैं. इंग्लैंड की बल्लेबाज डेविना पेरिन 131 रन बनाकर दूसरे स्थान पर है. भारत ने स्कॉटलैंड को सिर्फ 58 रन पर आउट कर दिया था. आयुषी शुक्ला ने आठ रन देकर चार, वैष्णवी शर्मा ने पांच रन देकर तीन और तृशा ने छह रन देकर तीन विकेट लिए. वैष्णवी अब तक 12 और आयुषी दस विकेट ले चुकी हैं.
टीमें :
भारत : निक्की प्रसाद (कप्तान ), सानिया शाल्के, जी तृषा, जी कमलिनी, भाविका अहिरे, ईश्वरी अवासरे, मिथिला विनोद, जोशिता वीजे, सोनम यादव, पारूनिका सिसोदिया, केसरी धृति, आयुषी शुक्ला, अनंदिता किशोर, एमडी शबनम, वैष्णवी एस.
इंग्लैंड : एबी नोरग्रोव (कप्तान ), फीबी ब्रेट, ओलिविया ब्रिसडेन, टिली कोर्टीन कोलमैन, ट्रूडी जॉनसन, कैटी जोंस, चार्लोस लैम्बार्ट, इव ओनील, डेविना पेरिन, जेमिमा स्पेंस, चार्लोट स्टब्स, अमृता सुरेनकुमार, पृषा थानावाला, एरिन थॉमस , ग्रेस थाम्पसन.
New Delhi,Delhi
January 30, 2025, 14:05 IST
[ad_2]
Source link