[ad_1]
Last Updated:
Women’s U19 T20 World Cup: भारतीय टीम का अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप में अजेय अभियान जारी है.भारत ने सुपर सिक्स पहले मैच में बांग्लादेश को 8 विकेट से हरा दिया.इस जीत से भारतीय टीम सेमीफाइनल के करीब पहुंच गई ह…और पढ़ें
भारत बनाम स्कॉटलैंड सुपर सिक्स का दूसरा मैच 28 जनवरी को खेला जाएगा.
नई दिल्ली. भारत अंडर 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में अपने अजेय अभियान का बरकरार रखा है. टीम इंडिया ने सुपर सिक्स के अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 8 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया को सुपर सिक्स में एक और मैच खेलना है.ये मैच स्कॉटलैंड से होगा. भारत सुपर सिक्स के अपने दूसरे मैच को जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. ग्रुप 1 और ग्रुप 2 से शीर्ष की दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. भारत ने टूर्नामेंट में अभी तक कोई मैच नहीं गंवाया है. खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम लगातार जीत दर्ज कर अपनी बादशाहत टूर्नामेंट में बनाए हुए है. जिस लय में भारतीय टीम इस समय है उसे देखकर कहा जा सकता है टीम को सेमीफाअइनल में पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता.
भारतीय टीम डर 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में सुपर सिक्स के अपने दूसरे और आखिरी मैच में स्क्वॉटलैंड (IND vs SCO) से मंगलवार (28 जनवरी ) को भिड़ेगी. यह मैच कुलालंपुर मं भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 12:00 बजे से खेला जाएगा. भारत और स्कॉटलैंड के बीच मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.
भारत ने सुपर 6 के पहले मैच में बांगलादेश को 8 विकेट से हराया
बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा की शानदार गेंदबाजी और जी त्रिशा की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर भारत ने बांग्लादेश 8 विकेट से हराया. इसके साथ भारत ने सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ा दिए. भारत ने बांग्लादेश को 64 रन पर रोक दिया. टीम इंडिया की ओर से वैष्णवी शर्मा ने 3 विकेट लिए . बांग्लादेश की ओर से कप्तान सुमैया अख्तर (नाबाद 21) और जन्नतुल मौआ (14) ही दोहरे अंक में पहुंचने वाली बल्लेबाज थीं. इसके जवाब में भारत ने त्रिशा की बेहतरीन 40 रन के दम पर 7.1 ओवर में जीत दर्ज कर ली.
लगातार 3 मैच जीतकर कर भारत ने सुपर 6 के लिए क्या था क्वालीफाई
इससे पहले भारतीय टीम ने में लगातार तीन मैच जीतकर सुपर 6 के लिए क्वालीफाई किया था . टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज, मलेशिया और श्रीलंका को हराया था. पिछले मैच में भारत ने श्रीलंका को 60 रनों से हराया था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 118/9 का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में श्रीलंका 9 विकेट पर 58 रन ही बना सका.
New Delhi,Delhi
January 26, 2025, 16:12 IST
[ad_2]
Source link