[ad_1]

नई दिल्ली. सिडनी टेस्ट में हार के साथ ही भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से बाहर हो गया है. ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच जीतकर ना सिर्फ भारत को डब्ल्यूटीसी फाइनल की रेस से बाहर किया, बल्कि उसने श्रीलंका की उम्मीदें भी खत्म कर दी हैं. अब ऑस्ट्रेलिया का फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला होगा. ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा है. वह अब लॉर्ड्स में अपना खिताब बचाने उतरेगा.
ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में खेले गए पांचवें टेस्ट में भारत को 4 विकेट से हराया. इस जीत से उसके डब्ल्यूटीसी पॉइंट टेबल में 63.73 परसेंट पॉइंट हो गए हैं. वह पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर बरकरार है. दक्षिण अफ्रीका 66.67 परसेंट पॉइंट के साथ टेबल में पहले नंबर पर है. भारत सिडनी में हारने के बावजूद तीसरे नंबर पर बरकरार है. उसके 50.00 परसेंट पॉइंट हैं. न्यूजीलैंड (48.21) चौथे और श्रीलंका (45.45) नंबर पर है.
FIRST PUBLISHED : January 5, 2025, 09:39 IST
[ad_2]
Source link