Headlines

Yamraj advised people to wear helmets Unique road safety campaign in Jamshedpur sadak suraksha abhiyaan Jharkhand

[ad_1]

जमशेदपुर. झारखंड के जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया गया है. सड़क पर गदा लेकर ‘यमराज’ का रूप धरे आशुतोष लोगों को हेलमेट पहनने की सलाह दे रहे हैं. यमराज का कहना है, “अगर हेलमेट नहीं पहनोगे, तो मैं तुम्हें अपने साथ ले जाऊंगा.”

यह अभियान पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा चलाया जा रहा है. साकची थाना क्षेत्र में उपायुक्त कार्यालय और जुबिली पार्क के पास जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय कुमार, मोटर यान निरीक्षक सूरज हेम्ब्रम और ट्रैफिक डीएसपी नीरज सड़क पर चेकिंग अभियान चला रहे हैं.

सड़क पर चेकिंग अभियान
अधिकारियों ने इस अभियान में ‘गांधीगीरी’ का तरीका अपनाया है. बिना हेलमेट बाइक या स्कूटी चलाने वालों का चालान काटने या उन्हें डांटने की बजाय, उन्हें गुलाब का फूल भेंट किया जा रहा है. इसके साथ ही, उन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी जा रही है.

कुछ लोगों को माला पहनाकर सम्मानित भी किया जा रहा है, ताकि वे अपनी गलती समझें और भविष्य में हेलमेट पहनने का संकल्प लें. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में जागरूक करना है. अधिकारियों ने अपील की है कि बाइक चालक ही नहीं, पीछे बैठने वाले यात्री भी हेलमेट जरूर पहनें.

यह अभियान 26 जनवरी तक चलेगा, और इसका मकसद सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. पुलिस और प्रशासन का यह प्रयास सराहनीय है, क्योंकि यह न केवल जागरूकता फैला रहा है, बल्कि लोगों को जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख भी दे रहा है.

Tags: Ajab ajab news, Jamshedpur news, Jharkhand news, Road Safety, Road Safety Tips, Traffic Police, Viral news

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *