[ad_1]
Last Updated:
Yashasvi Jaiswal century Sarfaraz khan half century: यशस्वी जायसवाल ने टी20 में 48 गेंदों पर धमाकेदार शतक जड़ा जबकि सरफराज खान ने आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले 25 गेंदों पर 64 रन की पारी खेलकर खुद को साबित किया कि वो भी टी20 में खेल सकते हैं. यशस्वी ने इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में शानदार शतक जड़ा था. मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा रन चेज कर अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली.
यशस्वी जायसवाल ने 50 गेंदों पर 101 रन की पारी खेलकर टीम को धमाकेदार जीत दिलाई. नई दिल्ली. यशस्वी जायसवाल ने टी20 में 48 गेंदों पर शतक जड़कर तहलका मचा दिया. जायसवाल के शतक के दम पर मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर चेज कर अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज की. यशस्वी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी सुपर लीग स्टेज में हरियाणा के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा. यशस्वी के साथ सरफराज खान ने भी विस्फोटक हाफ सेंचुरी जड़ी. सरफराज ने 25 गेंदों पर 64 रन की बेजोड़ पारी खेलकर मुंबई को दूसरा सबसे बड़ा रन चेज कराया. मुंबई से पहले इसी सीजन में झारखंड ने पंजाब के खिलाफ 236 रन बनाकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा लक्ष्य सफलता पूर्वक हासिल किया था.
यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने बेजोड़ पारी 235 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए खेली. बाएं हाथ के ओपनर यशस्वी ने 50 गेंदों पर 16 चौके और एक छक्का जड़कर 101 रन बनाए वहीं सरफराज खान ने 25 गेंदों पर 9 चौके और तीन छक्के जड़े. मुंबई ने 17.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए और मुकाबले को छह विकेट से अपने नाम कर लिया. मुंबई के दूसरे ओपनर अजिंक्य रहाणे 21 रन बनाकर आउट हुए वहीं कप्तान शार्दुल ठाकुर ने 2 रन बनाए. हरियाणा की ओर से सामंत जाखड़ ने सबसे अधिक दो विकेट लिए.
यशस्वी जायसवाल ने 50 गेंदों पर 101 रन की पारी खेलकर टीम को धमाकेदार जीत दिलाई.
हरियाणा ने 3 विकेट पर 234 रन बनाए
इससे पहले हरियाणा ने 3 विकेट पर 234 रन बनाए. कप्तान और ओपनर अंकित राणा ने 42 गेंदों पर 89 रन बनाए वहीं निशांत सिंधू ने 38 गेंदों पर नाबाद 63 रन का योगदान दिया. सामंत जाखड़ 14 गेंदों पर 31 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए जबकि ओपनर अर्श रंगा ने 23 गेंदों पर 26 रन बनाए. मुंबई की ओर से सईराज पाटिल ने 2 विकेट चटकाए.
मुंबई को मिले चार अंक
मुंबई इस जीत के बाद सुपर लीग चरण की पॉइंट टेबल में 4 अंक लेकर ग्रुप बी में तीसरे नंबर पर है. सुपर लीग में मुंबई ने दो मैच खेले हैं जहां उसे एक में हार मिली है जबकि एक में जीत मिली है. हरियाणा के भी इतने ही मैचों से चार अंक हैं लेकिन वह मुंबई से पहले दूसरे नंबर पर है क्योंकि उसका नेट रनरेट मुंबई से ज्यादा है.
यशस्वी को नहीं मिली टी20 टीम में जगह
यशस्वी जायसवाल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है. इसलिए उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्र्रॉफी में अपनी घरेलू मुंबई टीम की ओर से खेलने का फैसला किया. यशस्वी साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा थे जिसमें वह वनडे करियर का पहला शतक जड़ने में सफल रहे थे.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
[ad_2]
Source link