[ad_1]

मुंबई. तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का सोमवार सुबह निधन हो गया. वह 73 साल के थे. जाकिर पिछले दो सप्ताह से सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे. उन्हें हाई बीपी और दिल से जुड़ी बीमारिया थीं, जिसका वह ट्रीटमेंट करवा रहे थे. उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन की खबर से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है. जाकिर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है. सोशल मीडिया पर फैंस उनसे जुड़ी यादें और किस्से भी शेयर कर रहे हैं.
उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन के बाद उनकी आखिरी पोस्ट भी वायरल हो रही है. इस पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें नैचर की खूबसूरती को दिखा रहे हैं. लहलहाते पेड़ों के इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने हाथ जोड़ने और दिल वाले इमोजी के साथ लिखा था, “एक अद्भुत पल शेयर कर रहा हूं.”
अक्षय कुमार ने भी जताया दुख
अक्षय कुमार ने लिखा, “उस्ताद जाकिर हुसैन साहब के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ. वह हमारे देश की संगीत विरासत के लिए एक खजाना थे. ओम शांति.”
Very pained to know in regards to the unhappy demise of Ustad Zakir Hussain Saab. He was actually a treasure for our nation’s musical heritage. Om Shanti pic.twitter.com/a5TWDMymfZ
— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 16, 2024
[ad_2]
Source link