[ad_1]

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियम्सन के साथ इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में कुछ ऐसा हुआ,जिसे देखकर आप अपना माथा पीट लेंगे.विलियम्सन सेडन पार्क में जारी टेस्ट मैच के पहले दिन 44 रन पर जब बल्लेबाजी कर रहे थे तभी एक गेंद ऐसी आई जिस पर वह अजीबोगरीब तरीके से आउट हो गए. न्यूजीलैंड की पारी के 59वें ओवर की आखिरी गेंद पर विलियम्सन ने तेज गेंदबाज मैथ्यू पॉट की गेंद को हल्के हाथों से डिफेंस किया.लेकिन गेंद विकेट के पास टप्पा खाकर स्टंप की ओर जाने लगी. विलियम्सन ने गेंद को पैरों से रोकने का प्रयास किया ताकि वो स्टंप से जाकर ना टकराए. लेकिन हुआ इसके उलट. उनका पैर और गेंद स्टंप में जा टकराया और वह बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए. इसी को कहते हैं अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारना.
न्यूजीलैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट पर 315 रन बना लिए. मिचेल सेंटनर ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना चौथा टेस्ट अर्धशतक पूरा किया और वह 50 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि विल ओराउरकी ने खाता नहीं खोला है. न्यूजीलैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों ने आखिरी आठ ओवरों में 76 रन बनाए. इससे पहले टॉम लैथम और विल यंग ने पहले विकेट की साझेदारी में 105 रन जोड़े. पहली बार मेजबान टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ अच्छी शुरुआत की जो सीरीज में 2-0 की विजयी बढत पहले ही ले चुका है. इंग्लैंड ने पहला टेस्ट चार दिन के भीतर 8 विकेट से और दूसरा तीन दिन के भीतर 323 रन से जीता था.
KANE WILLIAMSON LITERALLY KNOCKED HIMSELF OUT.#NZVSENG pic.twitter.com/GXs5sm7H9g
— HUZAIFA KHAN. (@HUZAIFAKN5) December 14, 2024
[ad_2]
Source link