Headlines

कैब में बैठा था कस्टमर, ड्राइवर ने की ऐसी हरकत, नहीं हुआ बर्दाश्त, वीडियो बनाकर डाला सोशल मीडिया पर

[ad_1]

एक ज़माना था, जब कहीं आने-जाने के लिए लोग अपनी गाड़ियों पर भरोसा करते थे. हालांकि आज के समय में लोग टैक्सी का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं. इससे वो बिना किसी झंझट के अपनी मंजिल तक आराम से पहुंच जाते हैं. हालांकि कई बार ये सफर इतना अजीब हो जाता है कि आपने इसकी कल्पना भी नहीं की होगी. ऐसी ही एक कहानी इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई है.

ड्राइविंग करते वक्त फोन पर बात करने को भी मना किया जाता है, ताकि ड्राइवर का ध्यान न भटके. यहां पर तो कैब ड्राइवर कुछ ऐसा कर रहा था कि शख्स को ये बर्दाश्त ही नहीं हुआ. उसने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. अब ये वीडियो देखकर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि ये खतरनाक साबित हो सकता है.

ड्राइविंग के साथ सीख रहा था कुकिंग
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि ड्राइवर खुद गाड़ी चला रहा है और उसने अपने फोन को स्टीयरिंग व्हील के पास लगा रखा है. फोन में ऑमलेट बनाने की रील चल रही है. इसके बाद वो गाड़ी चलाते-चलाते स्क्रीन को ऊपर की ओर स्वाइप करता है और नई रील देखना शुरू कर देता है, कुछ ही सेकंड्स में वो फिर स्वाइप करके बिग-बॉस की रील देखने लगता है. इसका मतलब ड्राइवर का सारा ध्यान रील पर है, जबकि हाथ व्हील पर. ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *