Headlines

क्या भविष्य में सेलेक्टर बनना चाहेंगे अश्विन? क्रिकेटर ने खुद दिया जवाब, कहा- इसमें मैं…

[ad_1]

Last Updated:

अगरकर पर घरेलू सर्किट में रन बनाने वाले क्रिकेटरों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया जा रहा है. इस बीच आर अश्विन ने कहा है कि मैं चयनकर्ताओं का अध्यक्ष या टीम मैनेजर नहीं बनना चाहता.

क्या भविष्य में सेलेक्टर बनना चाहेंगे अश्विन? क्रिकेटर ने खुद दिया जवाब

क्या भविष्य में सेलेक्टर बनना चाहेंगे अश्विन?

नई दिल्ली. भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बताया कि वे बीसीसीआई चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर की जगह क्यों नहीं लेना चाहते. संजू सैमसन, करुण नायर और रुतुराज गायकवाड़ जैसे सितारों को भारत की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम से बाहर रखने पर काफी बातें हो रही है. अगरकर पर घरेलू सर्किट में रन बनाने वाले क्रिकेटरों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया जा रहा है.

अपने यूट्यूब चैनल पर इस स्थिति पर अपनी राय देते हुए कहा, “अश्विन ने अगरकर के प्रति सहानुभूति जताई और कहा, “मेरा मतलब है मैं चयन समिति का अध्यक्ष या टीम मैनेजर नहीं बनना चाहता या इस निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहना चाहता.”

अश्विन ने आगे कहा, “आगामी आईपीएल सीजन में अगर गिल और रुतुराज दोनों रन बनाते हैं तो यह चयनकर्ताओं के लिए बहुत बड़ी समस्या होगी. भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस के रूप में, हम इतने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ हैं. लेकिन आगे बढ़ते हुए हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि जो भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करें हमें उनपक पूरा ध्यान देना होगा.”

अश्विन ने आगे कहा, “हमें उन खिलाड़ियों को कुछ महत्व देना होगा जो दबाव में अच्छा प्रदर्शन करते हैं. क्योंकि आज के क्रिकेट में बहुत सारे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जो गेंद को बहुत अच्छी तरह से टाइम करते हैं. बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी टीम की घोषणा से पहले कई लोगों की नजरें करुण नायर पर थीं, जिन्होंने 2024-25 विजय हजारे ट्रॉफी में विदर्भ के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेलीं. 33 वर्षीय नायर ने आठ पारियों में 779 रन बनाए थे. लेकिन इसके बावजूद आगामी आईसीसी इवेंट के लिए भारत की टीम में उनकी जगह पक्की नहीं हुई.

homecricket

क्या भविष्य में सेलेक्टर बनना चाहेंगे अश्विन? क्रिकेटर ने खुद दिया जवाब

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *