[ad_1]

इंटरनेट और सोशल मीडिया के ज़माने में आप बहुत सी ऐसी चीज़ें देख लेते हैं, जो काफी अलग और अनोखी होती हैं. कुछ वीडियो वाकई हमें जानकारी देने के लिए बनाए जाते हैं तो कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो शूट ही इसलिए किए जाते हैं कि लोगों की नज़रों में आ सकें. एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है.
आपने पैसे पेड़ पर लगते हैं वाला ताना कभी न कभी ज़रूर सुना होगा लेकिन आज हम आपको जो दिखाने जा रहे हैं, वो कुछ ऐसा ही है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक चलता-फिरता पैसे का पेड़ आप देख सकते हैं. शायद आपको यकीन नहीं आ रहा होगा, लेकिन वीडियो देखते ही आपकी हंसी छूट जाएगी.
चलता-फिरता मनी प्लांट देखो
वायरल हो रहा वीडियो एक कच्चे और खपरैले घर के सामने शूट किया गया है. आगे एक शख्स पेड़ की तरह सजकर खड़ा है, जिसके पूरे बदन पर तरह-तरह के भारतीय नोट चिपके हुए हैं. बैकग्राउंड में बॉलीवुड का मशहूर सॉन्ग ‘क्यों पैसा-पैसा करती है क्यों पैसे पे तू मरती है’ बज रहा है और ‘पेड़’ उसकी धुन पर नाच रहा है. इतना ही हनीं वो नोट भी बरसा रहा है, भले ही वो नकली क्यों न हों. ये वीडियो देखकर आप भी हंसे बिना नहीं रह पाएंगे.
[ad_2]
Source link