[ad_1]
Last Updated:
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक ग्रुप है r/gurgaon. इस ग्रुप में रोहन मेहरा नाम के एक शख्स ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उसने बताया कि कैसे एक रैपिडो कंपनी के कैब चालक ने उसके बावर्ची की बीवी की म…और पढ़ें
कैब ड्राइवर ने महिला की मदद की. (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)
आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि इस दुनिया से इंसानियत खत्म हो चुकी है. पर दुनिया में आज भी ऐसे बहुत से लोग हैं जो इस बात को गलत साबित कर देते हैं. ऐसे ही एक शख्स की लोग तारीफ कर रहे हैं जो गुड़गांव में कैब ड्राइवर है. उसने हाल ही में एक प्रेग्नेंट महिला की मदद की जो उसकी कैब में अस्पताल जाने के लिए बैठी थी. शख्स की कहानी को सुनकर लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि इतनी मदद तो शायद कोई अपना भी न करता!
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक ग्रुप है r/gurgaon. इस ग्रुप में रोहन मेहरा नाम के एक शख्स ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उसने बताया कि कैसे एक रैपिडो कंपनी के कैब चालक ने उसके बावर्ची की बीवी की मदद की. शख्स ने अपने पोस्ट में बताया कि उसके कुक की बीवी प्रेग्नेंट थी और उसे जल्द ही अस्पताल लेकर जाना था. इस वजह से उसने कुक के लिए रैपिडो से कैब बुक कर दी. अस्पताल ले जाते वक्त ही महिला को लेबर पेन ज्यादा होने लगा और गाड़ी में ही उसकी डिलीवरी करनी पड़ी.
[ad_2]
Source link