[ad_1]
Last Updated:
ट्रेन में चाय बेचने वाले शख्स का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ये शख्स चुपके से बाथरूम के अंदर घुस गया और फिर इतना घिनौना काम करने लगा, जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे.

देश की ज्यादातर आबादी आज भी लंबी दूरी के लिए ट्रेन का इस्तेमाल करती है. ट्रेन में आराम से सोकर लोग एक जगह से दूसरी जगह पहुंच जाते हैं. इस बीच खाने पीने का सामान लेकर भी कई लोग अक्सर घूमते हैं. इनमें से कुछ लोग रेलवे की कैटरिंग से जुड़े होते हैं, तो कुछ लोग बाहर से चढ़ जाते हैं. लेकिन सबसे ज्यादा बिक्री चाय की होती है. सुबह उठते ही लोग ट्रेन में चाय वाले का इंतजार करते हैं. लेकिन कभी सोचा है कि ट्रेन में ज्यादातर वेंडर उस चाय को कैसे बनाते हैं? यकीन मानिए, इस वीडियो को देखकर आप हैरान हो जाएंगे. इस वीडियो में एक शख्स चाय बेचने चढ़ा और बाथरूम के अंदर घुसकर ऐसा घिनौना काम करने लगा, जिसे देख आप ट्रेन की चाय पीना छोड़ देंगे. किसी ने चुपके से उस शख्स का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.
वायरल हो रहे इस वीडियो को अयुब नाम के शख्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन में चाय बेचने वाला एक शख्स अचानक बाथरूम में घुस गया. चाय खत्म हो चुकी थी. ऐसे में वो बर्तन को टॉयलेट के पाइप से ही धोने लगता है. सोचिए, जिस पाइप से लोग अपने शौच को धोते हैं, उसी पाइप से ये शख्स चाय के बर्तन को धो रहा है. चाय बेचने वाले के इस घिनौनी हरकत को देखकर आपको भी हैरानी होगी. लेकिन वो बड़े आराम से टॉयलेट के अंदर ही उस बर्तन को धो रहा है. उसे कोई फिक्र ही नहीं है कि जिस शौचालय में लोग शौच करने जाते हैं, उसी में बैठकर उसी पाइप से बर्तन धो रहा है. ऐसा लगता है कि बर्तन धोने वाले के किसी परिचित ने चुपके से इस वीडियो को बना लिया. हालांकि, चाय बेचने वाले का पूरा चेहरा नजर नहीं आ रहा है.
[ad_2]
Source link