[ad_1]
Last Updated:
90 के दशक की जानी मानी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने महज 16 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. एक्ट्रेस को शुरुआती दौर में अपने लुक को लेकर काफी ताने भी सुनने पड़े. लेकिन अपनी डेब्यू फिल्म ‘प्रेम कैदी…और पढ़ें
तीनों खान संग इस एक्ट्रेस ने काम किया है.
हाइलाइट्स
- करिश्मा कपूर ने 16 साल की उम्र में एक्टिंग की शुरुआत की.
- ‘प्रेम कैदी’ फिल्म से करिश्मा को पहचान मिली.
- 1996 में ‘राजा हिंदुस्तानी’ फिल्म से करिश्मा बनीं स्टार.
नई दिल्ली. कपूर खानदान में शुरू से ही परंपरा चली आई थी कि कोई बेटी या बहू एक्टिंग की दुनिया में काम नहीं करेंगी. लेकिन करिश्मा कपूर ने रामानायडू की फिल्म ‘प्रेम कैदी’से ये परंपरा तोड़ दी थी. उस वक्त करिश्मा के लिए आसान नहीं था. अपनी डेब्यू फिल्म से ही उन्होंने तहलका मचा दिया था.
गोविंदा के साथ तो करिश्मा कपूर की जोड़ी काफी हिट मानी जाती थीं. करियर के शुरुआती दिनों में ही दोनों ने कई हिट फिल्मों में साथ में काम किया था. उस दौर में गोविंदा ने करिश्मा के लिए एक ऐसी भविष्यवाणी की थी जो सच साबित हुई थी. 90 के दशक की वो एक्ट्रेस जिसने परिवार के खिलाफ जाकर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. लेकिन इनके बाद कपूर खानदान की दूसरी लाडली करीना ने भी एक्टिंग के लिए ही करियर को चुना था.
महज 16 साल में बन गई थीं एक्ट्रेस
करिश्मा कपूर ने महज 16 साल की उम्र में पहली फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से साबित कर दिया था कि उनमें एक्टिंग के गुण हैं. कपूर खानदान की उम्मीदों को तोड़ते हुए एक्ट्रेस ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. राज कपूर की पोती करिश्मा कपूर आज भले ही फिल्मी दुनिया में इतनी एक्टिव नहीं हैं. लेकिन कभी वह हिट फिल्मों की गारंटी हुआ करती थीं. पहली बार कैमरे फेस करते हुए तो उनकी हालत खराब हो गई थी.
परंपरा की बेड़ियों को तोड़ बनी टॉप एक्ट्रेस
करिश्मा का जन्म कपूर खानदान में हुआ. वह रणधीर कपूर और बबीता की बड़ी बेटी हैं. परंपरा के खिलाफ जाकर उन्होंने फिल्मों में कदम रखा था और लोगों को काफी उम्मीदें भी थीं, एक्ट्रेस ने खुद टाइम्स को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था, ‘मैं सिर्फ 16 साल की थी. मुझे कुछ पता नहीं था कि क्या हो रहा है. ‘प्रेम कैदी’ एक बड़ा जोखिम था, जिसे मैंने उठाया था. कपूर परिवार से होने की वजह से मुझे बड़े पैमाने पर लॉन्च किया जा सकता था लेकिन एक न्यूकमर की तरह मैंने ‘प्रेम कैदी’ से शुरुआत की थी.’
1996 में एक रोल से बनीं रातोंरात स्टार
यूं तो करिश्मा कपूर ने अपने करियर में कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. लेकिन साल 1996 में करिश्मा कपूर आमिर खान संग फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी में नजर आई थीं. इस फिल्म ने उस दौरान बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तकरीबन 5.75 करोड़ में बनी इस फिल्म ने उस वक्त 76.34 करोड़ का बिजनेस किया था. यह फिल्म साल 1996 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी. इसी फिल्म ने करिश्मा को स्टार बनाया था.
बता दें कि साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्म निर्माता डी रामानायडू ने बिना स्क्रीन टेस्ट लिए ही करिश्मा को फिल्म ‘प्रेम कैदी’ ऑफर कर दी थी. इस फिल्म उनके अलावा हरीश कुमार, परेश रावल, दलीप ताहिल, शफी ईनामदार, असरानी और भारत भूषण जैसे कलाकारों ने अपने किरदारों के साथ न्याय किया था.
New Delhi,Delhi
February 05, 2025, 06:31 IST
[ad_2]
Source link