Headlines

तस्वीर में कौन सी लड़की है फ्रॉड? नज़रें और दिमाग, दोनों को लगाइए काम पर, 7 सेकंड का है चैलेंज

[ad_1]

जब हम फ्री बैठे हों, तो सॉल्व करने के लिए कुछ पहेलियां मिल जाएं, तो वक्त आराम से कट जाता है. लोग इन पहेलियों को हल करने में बहुत रुचि रखते हैं. खास तौर पर ऑप्टिकल एल्यूज़न अगर चैलेंजिंग हो, तो उसे हल करने में और मज़ा आता है. ये पहेलियाँ हमारे दिमाग के लिए एक व्यायाम की तरह काम करती हैं और हमारे सोचने-समझने का तरीका भी दिखाती हैं

आज हम आपके लिए ऐसी पहेली लेकर आए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल है. अगर आपके पास तेज़ नज़र और बेहतरीन ऑब्ज़र्वेशन की कला है, तो आप इस पहेली को झट से सुलझा लेंगे. आपको तस्वीर में कई लड़कियां दिख रही हैं लेकिन इनमें से एक चालबाज़ है. चैलेंज ये है कि आपको 7 सेकंड के अंदर-अंदर इसे ढूंढ निकालना है.

कहां छिपी है चालबाज़ लड़की?
आपको इस तस्वीर को गौर से देखना है. इसमें आपको कुल 6 एक जैसी लड़कियां ही दिख रही हैं. आपको इन्हें ध्यान से देखना है और बताना है कि सभी लड़कियों में से वो कौन है, जो फ्रॉड या चालबाज़ है. वो दूसरी लड़कियों से अलग होगी, लेकिन एक बार में नज़र में नहीं आती है. इस काम के लिए आपको कुल 7 सेकंड का वक्त दिया जा रहा है. आप भी ट्राई ज़रूर कीजिए.

can you spot an imposter, can you spot an imposter in this picture, spot an imposter in this picture within 7 seconds, spot an imposter in 7 seconds, optical illusion challenge, optical illusion, viral puzzle

तस्वीर में ढूंढनी है चालबाज़ लड़की. (Credit- Social Media)

जान लीजिए जवाब
आप 6 की 6 तस्वीरों को देखेंगे, तो वो एक जैसी ही लगेंगी. अगर आप अब भी अलग सी लड़की को पहचान नहीं पाए हैं, तो हिंट ये है कि वो दूसरी लड़कियों जैसी दिखना चाहती है लेकिन उससे कुछ छूट गया है. हमें उम्मीद है कि आप उसे ढूंढ चुके होंगे. अगर ऐसा नहीं हुआ है, तो आप तस्वीर में दूसरी लाइन में बीच वाली लड़की को देखिए, जिसकी चोटी के बाल कम है. ये वही है, जो इनके जैसी बनने की कोशिश कर रही थी.

Tags: Bizarre news, Trending news, Viral news

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *