[ad_1]
Last Updated:
अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में रहने वाले एक शख्स के लिए थ्रिफ्ट स्टोर से खरीदी गई एक साधारण चीज यादगार बन गई जो किसी खजाने से कम नहीं थी. उसने 10 डॉलर (करीब 800 रुपये) में एक पुराना मेकअप मिरर खरीदा. मगर जब उसने उसके अंदर झांककर देखा तो शीशे के केस के अंदर उसे एक शब्द उकेरा मिला. वो देखकर उसे बहुत हैरानी हुई.
शख्स को सेकंड हैंड सामान बेचने वाली शॉप पर मेकअप मिरर दिखा. (फोटो: Justin B)भारत ही नहीं, दुनिया के कई बड़े देशों में भी सेकंड हैंड सामान बेचने वाली दुकानें मौजूद हैं. बहुत से लोग इन दुकानों में शॉपिंग करने जाते हैं और वहां उन्हें कई ऐसी चीजें मिल जाती हैं जिसकी उन्हें उम्मीद भी नहीं होती. ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ भी हुआ जो एक थ्रिफ्ट स्टोर में गया और अचानक उसे वहां पर एक मेकअप करने वाला शीशा मिल गया. जब उसने उस शेशे को खोलकर देखा तो उसके अंदर एक शब्द लिखा दिखा जिसे पढ़ते ही उसने शीशे को फौरन खरीद लिया.
अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में रहने वाले एक शख्स के लिए थ्रिफ्ट स्टोर से खरीदी गई एक साधारण चीज यादगार बन गई जो किसी खजाने से कम नहीं थी. उसने 10 डॉलर (करीब 800 रुपये) में एक पुराना मेकअप मिरर खरीदा. मगर जब उसने उसके अंदर झांककर देखा तो शीशे के केस के अंदर उसे एक शब्द उकेरा मिला. वो देखकर उसे समझ आया कि शीशे की क्या अहमियत है. न्यूजवीक की रिपोर्ट के अनुसार यह कहानी है जस्टिन बी. की, जिन्होंने अपना पूरा नाम सार्वजनिक न करने का अनुरोध किया है. जस्टिन पिछले करीब 10 सालों से थ्रिफ्ट स्टोर्स में खरीदारी कर रहे हैं. इस तरह की शॉपिंग में अनुभव उनके लिए बहुत मायने रखता है. न्यूजवीक से बातचीत में उन्होंने बताया, “यह धीरे-धीरे सीखने की प्रक्रिया है कि किस चीज़ पर ध्यान देना चाहिए.
शीशे के ऊपर अंग्रेजी में एक शब्द लिखा था. (फोटो: Justin B)
जस्टिन को मिला एक मेकअप मिरर
जस्टिन पेनसिल्वेनिया में जिस गुडविल स्टोर पर अक्सर जाते हैं, उन्होंने उसका नाम नहीं बताया है. हाल ही में जब वो उस स्टोर में गए, तो उन्हें जो मिला, वो देखकर हर कोई चौंक गया. उन्होंने एक पुराना मेकअप मिरर खरीदा. जिस दिन उन्होंने उसे खरीदा, उस दिन वह किसी खास चीज़ की तलाश में नहीं थे लेकिन उस शीशे में कुछ ऐसा था, जिसने उनका ध्यान खींच लिया. जस्टिन बताते हैं, “वह हरे रंग का केस था, अंदर सुनहरी लाइनिंग थी और ऊपर कुछ अक्षर खुदे हुए थे. बाहर से देखने पर वह बहुत ज्यादा खास नहीं लगता था, लेकिन जिज्ञासावश मैंने उसे कांच के डिस्प्ले केस से निकालकर करीब से देखा.”
शब्द पढ़कर हुई हैरानी
वह मिरर काफी समय से दुकान में पड़ा था और उस पर धूल जम चुकी थी. इसकी असली कीमत 20 डॉलर रखी गई थी, लेकिन लंबे वक्त तक न बिकने की वजह से उसे 50 प्रतिशत छूट पर सिर्फ 10 डॉलर में बेच दिया गया था. जस्टिन को हालांकि लग रहा था कि यह कोई साधारण चीज़ नहीं है. उन्होंने कहा, “उसकी पैकेजिंग प्रीमियम लग रही थी. ऊपर की नक्काशी काफी बारीक थी और उसका वजन भी आजकल मिलने वाले हल्के-फुल्के प्रोडक्ट्स जैसा नहीं था. उसमें एक ठोसपन था.” उनका शक तब यकीन में बदला, जब उन्होंने केस खोलकर देखा. अंदर ‘Sterling’ शब्द खुदा हुआ था. यह संकेत था कि केस स्टर्लिंग सिल्वर से बना है, यानी एक कीमती मेटल. जस्टिन ने बताया, “मैं थ्रिफ्ट स्टोर में अक्सर चांदी की चीज़ें ढूंढता हूं. हिंज के पास स्टर्लिंग का हॉलमार्क दिखते ही मुझे यकीन हो गया कि यह सौदा खास है.” इसके बाद जस्टिन ने तुरंत वह मेकअप मिरर खरीद लिया. घर पहुंचकर उन्होंने ऑनलाइन रिसर्च की और पाया कि इसी तरह का एक दूसरा मिरर ईबे पर 180 डॉलर में बिक रहा है. जस्टिन का मानना है कि उनके पास मौजूद मिरर की कीमत इससे भी ज्यादा हो सकती है. उनका कहना है, “कीमती धातुओं की चीज़ों की कीमत तय करना मुश्किल होता है, खासकर तब जब चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हों.” फिलहाल जस्टिन इस मिरर को बेचने के बजाय अपने पास ही रखना चाहते हैं.
About the Author
आशुतोष अस्थाना न्यूज़18 हिन्दी वेबसाइट के ऑफबीट सेक्शन चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. यहां वो दुनिया की अजीबोगरीब खबरें, अनोखे फैक्ट्स और सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग न्यूज़ को कवर करते हैं. आशुतोष को डिजिटल मी…और पढ़ें
[ad_2]
Source link