[ad_1]
Last Updated:
Cheteshwar Pujara Birthday Special: चेतेश्वर पुजारा आज 37 साल के हो गए. 15 साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले पुजारा इस समय टीम इंडिया से दूर हैं. वह टीम में वापसी के भरसक प्रयास कर रहे हैं. प…और पढ़ें
चेतेश्वर पुजारा की नेटवर्थ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.
Cheteshwar Pujara Net Worth: चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट टीम में अपनी पहचान ‘नई दीवार’ के तौर पर बनाई. बेशक वह इस समय टीम इंडिया दूर हैं लेकिन नेशनल टीम में वापसी को वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे. पुजारा आज 37 साल के हो गए. वर्तमान में वह सौराष्ट्र की ओर से रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहे हैं. मिडिल क्लास फैमिली से निकलकर दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में खूब नाम कमाया.शुरुआती दिनों में उनकी मां ने बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए किश्तों पर बल्ला खरीदा. फिर बाद में उन्हेांने दुकानदार का किश्त चुकाया. लेकिन जब बेटे को इंटरनेशनल स्टेज पर छाप छोड़ने का मौका मिला तो मां का देहांत हो गया. पुजारा को क्रिकेट विरासत में मिला. उनके दादा शिवपाल पुजारा लेग स्पिन गेंदबाज थे जबकि पिता अरविदं पुजारा और चाचा विपिन पुजारा सौराष्ट्र की ओर से घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं. टीम इंडिया से बाहर होने पर भी पुजारा घरेलू क्रिकेट और विज्ञापनों से मोटी कमाई कर रहे हैं. उनकी नेटवर्थ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.
चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) को मां ने तब किश्तों पर र 1500 में शानदार बैट दिलाया. पुजारा की कद काठी ऐसी थी कि उन्हें मार्केट का पैड नहीं आ रहा था. इसलिए शुरुआती दिनों में मां ने बेटे के लिए अपने हाथों से पैड सिलकर पहनाया. पुजारा ने एक इंटरव्यू में इसका जिक्र किया था. पिता टेनिस बॉल से बेटे को क्रिकेट खेलने से मना करते थे. पिता के साथ 8 की उम्र में बल्ला पकड़ने वाले पुजारा ने तब बताया था कि पिता नहीं चाहते थे कि बेटा टेनिस बॉल से खेलकर अपना गेम खराब कर ले. 25 जनवरी 1988 को राजकोट में जन्मे पुजारा ने जब इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया तब उनकी उम्र 22 साल थी.
पुजारा की नेटवर्थ 25 करोड़ है
चेतेश्वर पुजारा हाल में भाारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में कॉमेंट्री करते हुए देखे गए थे.इस समय उनकी कमाई का एक जरिया कमेंट्री भी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुजारा की नेटवर्थ इस समय लगभग 25 करोड़ है. टेस्ट टीम में बल्लेबाजी में राहुल द्रविड़ का उत्तराधिकारी बने पुजारा एंडोर्समेंट से भी लाखों की कमाई करते हैं. राजकोट में उनके पास एक आलीशान घर है. उनके पास फोर्ड और ऑडी जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं.
चेतेश्वर पुजारा ने गाबा का घमंड तोडने में निभाई अहम भूमिका
घरेलू क्रिकेट में दोहरे शतकों की भरमार लगाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने 103 टेस्ट मैचों में 7195 रन बनाए हैं जिसमें 19 सेंचुरी और 35 हाफ सेंचुरी शामिल हैं . उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2018-19 बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 521 रन बनाए थे. भारत ने ऑस्ट्रेलिया में जो दो टेस्ट सीरीज जीती, पुजारा उसके हीरो रहे. भारत लिए पुजारा को वनडे ज्यादा मौका नहीं मिला.वह 5 वनडे मैचों में 51 रन बना सके जबकि कभी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेल सके. पुजारा वही बल्लेबाज हैं जब अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली एक अनुभवहीन टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी जहां वो भारत की जीत के नायक बनकर उभरे. पुजारा ने ब्रिसबेन की उछाल भरी पिच पर कंगारू गेंदबाजों की घातक अपने शरीर पर खाई लेकिन वह क्रीज पर डटे रहे और ऋषभ पंत के साथ मिलकर करीब 30 साल बाद गाबा का घमंड तोड़ने में अहम भूमिका निभाई.
New Delhi,Delhi
January 25, 2025, 17:06 IST
[ad_2]
Source link