[ad_1]
Last Updated:
किसी भी देश के लिए सड़कें अहम हिस्सा होती है. सड़कें देश के हिस्सों को एक-दूसरे से जोड़ने में मदद करती है. अच्छी सड़कें विकास की निशानी होती है. इससे ना सिर्फ कनेक्टिविटी बढ़ती है बल्कि दूसरे देश भी कई अहम जगहों से कनेक्ट हो जाते हैं. स्मूद सड़कें लोगों को ट्रेवल करने का उत्साह भी देते हैं. भारत में कई हाईवे का इस्तेमाल आपने किया होगा. लेकि क्या आपको पता है कि दुनिया में ऐसे भी कई रास्ते हैं जो इतने लंबे हैं कि इनपर ड्राइव करना कई घंटों का काम है.

Pan-American Highway: ये दुनिया की सबसे लंबे रोड नेटवर्क में शामिल है. इसकी लंबाई अलास्का के प्रूधोए बे से अर्जेंटीना के उशुआइया तक है. ये सड़क 48,000 किलोमीटर लंबी है यानी कश्मीर से कन्याकुमारी से भी ज्यादा लंबी. ये सड़क कई देशों से गुजरती है जिसमें नॉर्थ, सेंट्रल और साउथ अमेरिका भी शामिल है. ये अमेरिका को कई हिस्सों से जोड़े रखने में मदद करती है.

हाईवे 1, ऑस्ट्रेलिया: ये हाईवे पूरे ऑस्ट्रेलिया को कवर करती है. ये महाद्वीप के सभी अहम शहरों और छोटे टाउन्स को कवर करती है. इसकी कुल लंबाई 14 हजार 500 किलोमीटर है. ये हाईवे समुद्री किनारों, रेगिस्तानों, जंगलों, शहर और ग्रामीण इलाकों से होकर गुजरती है, जिसकी वजह से ये दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण सड़कों में से एक मानी जाती है.

ट्रांस-साइबेरियन हाईवे, रूस: ये हाईवे रूस के संत पीटरबर्ग से व्लादिवोस्टोक तक फैला है. इसकी लंबाई 11 हजार किलोमीटर से ज्यादा है. ये हाईवे कई टाइम जोन से होकर गुजरती है और ये रूस के अलग-अलग कल्चर को भी दिखाती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

ट्रांस-कनाडा हाईवे: ये कनाडा के ईस्टर्न रीजन से वेस्टर्न तक फैला है. इसकी लंबाई साढ़े सात हजार किलोमीटर से अधिक है. ये कनाडा के महत्वपूर्ण शहरों, टोरंटों, ओटावा, मोंट्रियल आदि से गुजरती है. इस हाईवे को उसकी खूबसूरती के लिए जाना जाता है. रास्ते में आपको पहाड़, लेक और जंगल नजर आएंगे.

हाईवे 10, चीन: बीजिंग-शंघाई मोटरवे को चीन के हाईवे में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इसकी लंबाई 4100 किलोमीटर है. ये बीजिंग से शंघाई के बीच फैला है. ये ट्रेवल के अलावा व्यापार में भी काफी अहम है. ये कई प्रांतों को आपस में जोड़ता है. चीन के आर्थिक व्यवस्था को बनाए रखने में ये अहम रोल प्ले करता है.

यूएस रूट 20, यूनाइटेड स्टेट: इसे यूनाइटेड स्टेट का सबसे लंबा रोड कहा जाता है. ये 5 हजार 415 किलोमीटर लंबा है. ये बोस्टन से ऑरेगोन तक फैला है. ये हाईवे 12 स्टेटस को क्रॉस करता है और कई महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ता है. देश के आर्थिक विकास में भी इसका अहम स्थान है.

हाईवे 1, ब्राजील: ये देश का सबसे लंबा और महत्वपूर्ण हाईवे है. ये 4,800 किलोमीटर लंबा है. ये नॉर्थ ब्राजील से साउथ ब्राजील तक फैला है. टूरिज्म के अलावा ये इकोनॉमी में भी अहम स्थान रखता है.

हाईवे 1, कनाडा: ट्रांस-कनाडा हाईवे का ये मेन रूट है. ये 8 हजार 30 किलोमीटर लंबा है. ये सारे 10 प्रांतों को जोड़ता है और महत्वपूर्ण शहरों और इलाकों को कनेक्ट करता है. ये व्यापार के अलावा यात्रा में भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है.

गोल्डन क्वाड्रिलेटरल, भारत: ये हाईवे चार अहम् राज्यों को जोड़ता है, जिसमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता शामिल है. इसकी लंबाई 5,846 किलोमीटर है. ये ट्रेवल के अलावा इकोनॉमिक हब का भी काम करता है. ये भारत के सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में से एक है जिसकी वजह से कई राज्यों का विकास सम्भव हुआ है.

हाईवे 1, अर्जेंटीना: ये सड़क अर्जेंटीना के बुएनोस एरेस प्रांत को महत्वपूर्ण शहरों से जोड़ने में मदद करती है. वैसे तो ये दुनिया के कई हाईवे से कम लंबी है लेकिन काफी महत्वपूर्ण है. ये इलाके को जोड़ने के अलावा टूरिस्ट्स को आकर्षित करने का भी काम करती है. इसकी वजह से अर्जेंटीना का विकास काफी ज्यादा हो पाया है.
[ad_2]
Source link