[ad_1]
Last Updated:
बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्मों में शुमार ‘शोले’ आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती है.इस फिल्म की कहानी ही नहीं गानों को भी लोग आज तक नहीं भूल पाए हैं. लेकिन इसी फिल्म के क्लाईमैक्स के दौरान कुछ ऐसा हुआ था कि अमिताभ बच्चन की जान जा सकती थी. धर्मेंद्र की 1 गलती सुपरस्टार को मौत के घाट उतार सकती थी.
खूब हुआ था पछतावा नई दिल्ली. साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म शोले को लोग शायद ही कभी भुला पाए.इस फिल्म के हर किरदार को बड़ी पहचान मिली थी. खासतौर पर जय और वीरू के किरदारों ने तो इतिहास ही रच दिया था. लेकिन इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ था कि अमिताभ बच्चन की जान जाते जाते बची थी.
फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने अपने एक इंटरव्यू में इस फिल्म से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा. फिल्म के क्लाइमैक्स सीन की शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया था, जब धर्मेंद्र से गलती से चली गोली अमिताभ बच्चन के बेहद करीब से गुजर गई थी. इस चौंकाने वाले पल का खुलासा खुद डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने किया है.
फिर से रिलीज होते ही हुआ बड़ा खुलासा
दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शोले’ एक बार फिर रिलीज हुई है. ऐसे में फिल्म के निर्देशक रमेश सिप्पी ने बताया कि कैसे ‘शोले’ की शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बचा था. उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि ये उस वक्त की बात है जब, क्लाइमैक्स सीन की शूट किया जा रहा था. उस सीन में धर्मेंद्र को सिर्फ गोलियां उठाकर बंदूक में भरनी थीं. लेकिन इसी दौरान उनसे एक बड़ी गलती हो गई थी.
रमेश सिप्पी की ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीन
अमिताभ बच्चन की जा सकती थी जान
क्लाईमैक्स सीन शूट करते वक्त कुछ ऐसा हुआ कि धर्मेंद्र गोलियां भर ही रहे थे कि उन्होंने बंदूक ऊपर उठाई और गोली चला दी. उस वक्त अमिताभ बच्चन उसी ओर खड़े थे, जहां गोली चली, क्योंकि वही उनकी पोजिशन थी, बस फिर क्या था गोली बिग बी के बेहद करीब से निकल गई. ये देख उस वक्त सेट पर सन्नाटा पसर गया. एक्शन कैमरामैन ने शूटिंग करने से मना कर दिया. जिम एलन, जो एक्शन कैमरामैन थे, उन्होंने साफ कह दिया कि वह अब शूट नहीं करेंगे और इस तरह अमिताभ की जान जाते-जाते बची थी.
धर्मेंद्र ने मांगी थी माफी
अपनी बात आगे रखते हुए उन्होंने बताया कि उस दिन शूटिंग कैंसिल कर दी गई और सेट पर सभी को समझाया गया कि कोई भी इस तरह की हरकत दोबारा नहीं करेगा, जिससे किसी की जान भी जो सकती हो. लेकिन ये सब होने के बाद धर्मेंद्र को भी लगा था कि उनसे गलती हो गई है, उन्होंने बाद में अमिताभ दोनों से माफी भी मांगी. इसके बाद कहीं जाकर दोबारा सेट पर काम शुरू हुआ था. हाल ही में ‘शोले’ को 50 साल पूरे होने पर खास सम्मान मिला.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
[ad_2]
Source link