[ad_1]
Last Updated:
दुबई की एक ज्वेलरी शॉप ने सोने की कुर्ती बनाई है, जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. इस अनोखी कुर्ती के साथ क्राउन और बड़ा सा कंगन भी शामिल हैं, जिससे पहनने वाली महारानी जैसी दिखती है.
सोने की ड्रेस बिलकुल अनोखी है और पुराने दौर का शाही अहसास देती हैं. (तस्वीर: Instagram)
हाइलाइट्स
- दुबई की ज्वेलरी शॉप ने सोने की कुर्ती बनाई
- सोने की कुर्ती के साथ क्राउन और बड़ा कंगन भी शामिल
- इंस्टाग्राम पर वीडियो को 1.5 करोड़ लोगों ने देखा
क्या आपको सोने की ज्वेलरी का शौक है? दुनिया में बहुत से लोगों को, चाहे महिला हों या पुरुष सोने की ज्वेलरी का बहुत शौक होता है. कई लोग तो सोने के भारी गहने, चेन, ब्रेसलेट आदि पहनना पसंद करते हैं तो कुछ लोगों को बहुत ही असामान्य और अजूबी किस्म की ज्वैलरी का शौक होता है. इस तरह के शौक दुबई में कुछ ज्यादा ही देखने को मिलते हैं. वहां की एक ज्वेलरी शॉप ने भी एक बहुत ही अनोखा प्रयोग किया है. उन्होंने एक नया गहना नहीं बल्कि एक तरह की कुर्ती ही पूरी की पूरी सोने की बना दी है जिसे पहन लोग महिलाएं अलग ही दिख सकती हैं.
लोग खूब पसंद कर रहे हैं इसे
सोशल मीडिया पर शेयर की गई सोने की कुर्ती को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. आम तौर पर ज्वेलरी डिजाइनर्स ड्रेसेस में ही खास डिजाइन वाला जरी का काम कर उसे सुंदर बनाते हैं. इस तरह की कपड़े भी महिलाएं खूब पसंद करती हैं लेकिन इस दुकान के ज्वेलर्स ने तो कमाल ही कर दिया. उन्होंने तो खास डिजाइस वाली पूरी का पूरी कुर्ती ही सोने की बना दी.
किसी महारानी की तरह
खास बात ये है कि इस अनूठी डिजाइन में केवल कुर्ती ही नहीं है, बल्कि उसके साथ सिर पर रखने वाला एक अनूठा क्राउन भी बनाया गया है इसके अलावा इसमें एक और गहना भी शामिल है जो कलाई से लेकर कोहनी के कुछ पहले तक एक बड़े से कंगन की तरह दिखता है. इसे पहनने के बाद मॉडल किसी पूराने समय की महारानी से कम नहीं लग रही है.
[ad_2]
Source link