Headlines

साइंस फिक्शन फिल्म बैदा में शोभित सुजॉय का नया अंदाज

[ad_1]

Last Updated:

शोभित सुजय की साइंस-फिक्शन फिल्म ‘बैदा’ 21 मार्च को रिलीज होगी. यह फिल्म टाइम मशीन और टाइम ट्रैवल पर आधारित है. न्यूज 18 हिंदी के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए शोभित ने अपनी फिल्मी सफर के बारे में खुलकर बात की.

Exclusive: पत्रकारिता छोड़ बने एक्टर, शोभित सुजय साइंस-फिक्शन में आएंगे नजर

शोभित सुजय बैदा में अहम किरदार में नजर आने वाले हैं.

हाइलाइट्स

  • शोभित सुजय की फिल्म ‘बैदा’ 21 मार्च को रिलीज होगी.
  • ‘बैदा’ टाइम मशीन और टाइम ट्रैवल पर आधारित है.
  • शोभित सुजय भोजपुरी बोलते नजर आएंगे.

नई दिल्ली.  इस साल मार्च में एक ऐसी फिल्म रिलीज होने वाली हैं जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में अबतक नहीं हुई है. ‘बैदा’ अपनी तरह की पहली साइंस फिक्शन फिल्म है, जो दर्शकों को एक नए तरह का एक्सपीरियंस देने का वादा करती है. ‘बैदा’ में अहम रोल में नजर आने वाले एक्टर शोभित सुजय ने न्यूज 18 हिंदी के साथ बात करते हुए अपने फिल्मी सफर और अपनी इस अपकमिंग फिल्म के बारे में बात की.

एक्टर शोभित सुजय ने फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले लंबे समय तक एक पत्रकार के तौर पर काम किया था. उन्होंने पत्रकारिता की फील्ड में 15 साल का लंबा समय गुजारा, लेकिन एक्टिंग का कीड़ा उनमें बचपन से ही था. वो छोटी सी उम्र से ही बड़े पर्दे पर कुछ कर दिखाने का सपना सजाते थे. छोटे शहर से ताल्लुक रखने वाले शोभित सही ट्रेनिंग न मिल पाने की वजह से  शुरुआत मेंं एक्टिंग में करियर नहीं बना पाए और उन्होंने जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन किया.

पैशन के लिए दांव पर लगाया सबकुछ
कई साल तक जर्नलिस्ट के तौर पर काम करने के बाद अपने एक्टिंग के सपने और पैशन को फॉलो करने के लिए उन्होंने लाख जोखिम उठाते हुए पत्रकारिता में अच्छा-खासा करियर छोड़ एक्टिंग में कुछ कर दिखाने की ठानी. अब वो जल्द ही अपनी साइंस-फिक्शन फिल्म बैदा से दर्शकों के दिलों पर छाने के लिए तैयार है.

साइंस-फिक्शन फिल्म बैदा में अहम किरदार में नजर आने वाले शोभित सुजय एक ऐसी फिल्म ला रहे हैं जो न सिर्फ एक साइंस फिल्म है बल्कि पहली बार बड़े पर्दे पर एक फिल्म में मुख्य किरदार भोजपुरी बोलते नजर आएगा. उनका किरदार न सिर्फ कहानी को जोड़ेगा बल्कि दर्शकों को सिनेमाघरों में सीट से बांधे रखेगा.

किस्मत ने बनाया एक्टर
फिल्मों में अपनी शुरुआत के बारे में बात करते हुए वो कहते हैं कि उन्होंने पत्रकारिता छोड़ पीआर कंपनी जॉइन की थी और वो कंपनी भी बाद में फिल्में बनाने लगी. इस पीआर कंपनी में एक्टर की मुलाकात सुधांशु राय से हुई जो जाने-माने कहानिकार हैं. यहां पर ही उनकी मुलाकात पुनीत शर्मा से भी हुई थी. एक्टर की अपकमिंग फिल्म बैदा का निर्देशन पुनीत शर्मा और स्क्रीनप्ले सुधांशु राय ने ही लिखा है.

सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों के है फैन
हॉरर फिल्म ‘चैपाती’ से ऑडियंस का दिल दहलाने के बाद अब ‘बैदा’ में अलग अंदाज में नजर आने को तैयार शोभित कहते हैं कि उन्हें असल में एक व्यूअर के तौर पर हॉरर फिल्में देखना बिलकुल भी पसंद नहीं है. उन्हें सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में और सीरीज देखना ज्यादा पसंद है.

अब अगर ‘बैदा’ के टीजर की बात करें तो फिल्म एक अलग तरह की फिल्म है. इस फिल्म के बारे में शोभित सुजय कहते हैं कि बैदा में टाइम मशीन का कॉन्सेप्ट लाया गया है. टाइम मशीन और टाइम ट्रैवल के इर्द-गिर्द बनी फिल्म के टीजर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है.

homeentertainment

Exclusive: पत्रकारिता छोड़ बने एक्टर, शोभित सुजय साइंस-फिक्शन में आएंगे नजर

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *