Headlines

लोन लेने बैंक गया शख्स, मांगे साढ़े चार लाख रुपए, वजह बताते-बताते दहाड़ मारकर रोया!

[ad_1]

Last Updated:

सोशल मीडिया पर एक शख्स की स्टोरी ने सबको इमोशनल कर दिया. शख्स बैंक से लोन लेने गया था. लेकिन वहां लोन लेने की वजह बताते हुए वो इमोशनल हो गया और फूट-फूटकर रो पड़ा.

लोन लेने बैंक गया शख्स, मांगे साढ़े चार लाख रुपए, वजह बताते दहाड़ मारकर रोया!शादी के लिए लोन लेने गया शख्स (इमेज- फाइल फोटो)

शादी किसी की भी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण पल होता है. लोग होश संभालने से समझ आने तक शादी की कई तैयारियां अपने दिमाग में करके रखते हैं. हर इंसान अपनी हैसियत से बढ़कर ही शादी में खर्च करता है. लेकिन अगर ये शादी किसी के लिए सिर का दर्द बन जाए तो? मलेशिया का एक शख्स शादी तो करना चाहता था लेकिन बेहद सादे ढंग से. उसे ज्यादा तामझाम नहीं चाहिए था. लेकिन उसकी होने वाली बीवी का परिवार उसपर एक आलीशान शादी का दवाब डाल रहा था.

इस दवाब की वजह से शख्स लोन लेने बैंक चला गया. वहां उसने साढ़े चार लाख रुपए के पर्सनल लोन के लिए अप्लाई किया. लेकिन फॉर्म भरते भरते वो अपने इमोशन कंट्रोल नहीं कर पाया और रोने लगा. जब लोगों ने उससे रोने की वजह पूछी तो वो अपने दिल का दर्द नहीं छिपा पाया. शख्स की स्टोरी सोशल मीडिया पर शेयर हो गई, जहां से ये वायरल भी हो गई.

आमदनी अट्ठनी खर्चा रुपैया
जहां ज्यादातर लोग अपनी शादी की तैयारियां काफी उत्साह से करते हैं, ये मलेशियाई शख्स टेंशन से भरा हुआ था. महीने के मात्र 44 हजार कमाने वाले इस शख्स की चाहत थी कि वो सादे ढंग से शादी करे. लेकिन ससुराल वालों के प्रेशर के कारण उसे साढ़े चार लाख का लोन लेना पड़ा. इस लोन को कई साल में चुकाने का बोझ उसे अंदर से तोड़ रहा था. शख्स की उम्र तीस साल बताई जा रही है. उसने अपना दर्द सोशल मीडिया पर भी शेयर किया.

मांगी लोगों से मदद
शख्स ने कहा कि फाइनेंसियल एडवाइजर भी शादी के लिए लोन लेने से मना ही करेंगे. उसने लोगों से आगे क्या करना चाहिए, इसे लेकर राय मांगी. शख्स के पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किया. कई ने जिक्र किया कि उनके साथ भी ऐसी ही स्थिति थी. वहीं कई ने शादी ही कैंसिल करने की सलाह दे डाली. लोगों ने लिखा कि जब लड़की अभी उसकी स्थिति नहीं समझ सकती तो वो आगे क्या साथ निभाएगी.

About the Author

Sandhya Kumari

न्यूज 18 में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. रीजनल सेक्शन के तहत राज्यों में हो रही उन घटनाओं से आपको रूबरू करवाना मकसद है, जिसे सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है. ताकि कोई वायरल कंटेंट आपसे छूट ना जाए.

homeajab-gajab

लोन लेने बैंक गया शख्स, मांगे साढ़े चार लाख रुपए, वजह बताते दहाड़ मारकर रोया!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *