[ad_1]
Last Updated:
इंस्टाग्राम अकाउंट @indianrareclips पर हाल ही में एक हैरान करने वाला वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें एक शख्स ट्रेन के ऊपर चढ़कर ऐसा स्टंट कर रहा है, जिससे उसकी जान जा सकती है. शख्स ने रस्सी को रॉड पर बांध लिया…और पढ़ें
शख्स ने खतरनाक स्टंट किया, जिससे उसकी जान भी जा सकती थी. (फोटो: Instagram/@indianrareclips)
अगर आपने सलमान खान की एक था टाइगर मूवी देखी होगी, तो एक सीन जरूर याद होगा. जब सलमान ट्रेन के ऊपर दौड़ रहे होते हैं और उन्हें पता चलता है कि ट्रेन भिड़ने वाली है, तो वो अपना कोट निकालकर रोहे के रॉड पर बांधते हैं और उसे नीचे खींच देते हैं. इससे ट्रेन को करेंट मिलना बंद हो जाता है और गाड़ी रुक जाती है. वो तो फिल्म थी, पर कुछ लोग शायद फिल्मों को बहुत सीरियसली ले लेते हैं. हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स (Man climb on practice viral video) ऐसी ही हरकत कर रहा है. फिल्मों में तो ये सब सीन नकली होते हैं, पर इस शख्स ने हकीकत में कर के अपनी ही नहीं, अन्य यात्रियों की जान को भी जोखिम में डाल दिया. लोग भले शख्स की तुलना टाइगर से कर रहे हैं, पर ऐसी गलती करने की कोशिश आप कभी मत करिएगा.
इंस्टाग्राम अकाउंट @indianrareclips पर हाल ही में एक हैरान करने वाला वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें एक शख्स ट्रेन के ऊपर चढ़कर ऐसा स्टंट कर रहा है, जिससे उसकी जान जा सकती है. शख्स ने रस्सी को रॉड पर बांध लिया और फिर उसे नीचे खींचने लगा. आपको बता दें कि इस रॉड को पैंटोग्राफ कहते हैं. ये तकनीक ऊपर लगे तार से करेंट, इंजन को सप्लाई करती है, जिससे इलेक्ट्रिक इंजन पूरी ट्रेन को खींच पाते हैं.
[ad_2]
Source link