Headlines

हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंचा ऑफिसर दामाद, रॉयल एंट्री देख दंग रह गए लोग, सेल्फी लेने के लिए टूट पड़ी भीड़

[ad_1]

Agency:News18 Bihar

Last Updated:

बिहार के वैशाली में अंचलाधिकारी धीरज राय ने पत्नी सुप्रिया रानी के साथ हेलीकॉप्टर से ससुराल में शाही अंदाज में एंट्री की. हजारों ग्रामीणों ने बैंड-बाजे के साथ स्वागत किया.

X

धीरज

धीरज राय अपने पत्नी सुप्रिया रानी के साथ

हाइलाइट्स

  • अंचलाधिकारी धीरज राय ने हेलीकॉप्टर से ससुराल में एंट्री की.
  • हजारों ग्रामीणों ने बैंड-बाजे के साथ स्वागत किया.
  • हेलीकॉप्टर की सैर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.

वैशाली. बिहार के वैशाली जिले में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जहां एक अंचलाधिकारी ने अपनी पत्नी के साथ ससुराल में शाही अंदाज में एंट्री की. मध्य प्रदेश में तैनात अंचलाधिकारी धीरज राय शादी के बाद पहली बार अपनी पत्नी सुप्रिया रानी के साथ सराय थाना क्षेत्र के रामपुर रत्नाकर (सरसई) गांव हेलीकॉप्टर से पहुंचे. इस खास मौके के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की थी. सराय थाना अध्यक्ष मणि भूषण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात थे और सुरक्षा के मद्देनजर अग्निशमन वाहन भी मौजूद था.

हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के समय हजारों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण, महिलाएं और पुरुष जमा थे. जैसे ही हेलीकॉप्टर सरसई गांव पहुंचा, लोगों ने बैंड-बाजे के साथ नवविवाहित जोड़े का भव्य स्वागत किया. दोनों को फूल मालाएं पहनाई गई और हेलीपैड से कार में घर तक लाया गया. घर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आरती उतारकर स्वागत किया गया. हेलीकॉप्टर करीब एक घंटे तक वहां रुका, जिस दौरान दुल्हन के पिता कृष्ण शर्मा ने अपने पूरे परिवार के साथ हेलीकॉप्टर की सैर भी की. यह पूरा वाकया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें- खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ बीमारियों की छुट्टी करता है ये दाना, पेट…दस्त सहित महिलाओं में दूध बढ़ाने में कारगर

हेलीकॉप्टर देखने उमड़ी भीड़
धीरज राय उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले हैं और वर्तमान में मध्य प्रदेश में अंचल अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण सहित बच्चों की भीड़ पहुंची थी. कई लोग हेलीकॉप्टर के साथ सेल्फी लेते हुए भी नजर आए. लोगों ने इसका फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और अब इसकी चर्चा सिर्फ उनके गांव में ही नहीं आसपास के गांव में भी हो रही है कि कोई पहली बार अपने ससुराल हेलीकॉप्टर से पहुंचा है. धीरज राय शादी के बाद पहली बार ससुराल और इस तरीके की एंट्री लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. 1 घंटे ससुराल रुकने के बाद फिर धीरज राय अपनी पत्नी के साथ मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए.

homeajab-gajab

हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंचा ऑफिसर दामाद, रॉयल एंट्री देख दंग रह गए लोग

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *