[ad_1]
Last Updated:
Sholay The Final Cut vs Kis Kisko Pyaar Karoon 2 box office: अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की ‘शोले : द फाइल कट’ 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में एक बार फिर से रिलीज हुई है. लेकिन दो दिनों यह कल्ट फिल्म 1 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है. दूसरी तरफ, कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 की हालत भी बहुत खराब है. हालांकि, शनिवार को कमाई में थोड़ा इजाफा हुआ, लेकिन मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रही है.
असली क्लाइमैक्स के साथ रिलीज हुई धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की ‘शोले: द फाइल कट’.नई दिल्ली. फेमस कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा की ‘किस किसको प्यार करूं 2’ शुक्रवार को रिलीज हुई. बहुत कम कमाई के साथ फिल्म का खाता खुला. दूसरे दिन भी कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. दूसरी तरफ, ‘शोले: द फाइनल कट’ भी 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. हालांकि, यह कल्ट क्लासिक मूवी लाखों में कमाई कर रही है. जानिए ‘किस किसको प्यार करूं 2’ और ‘शोले: द फाइनल कट’ ने दो दिनों कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, किस किसको प्यार करूं 2 फिल्म ने दो दिनों में 4 करोड़ से अधिक थोड़ी ज्यादा कमाई की है. रिलीज के दिन फिल्म ने 1.85 करोड़ का बिजनेस किया. शुरुआती अनुमानों के अनुसार, किस किसको प्यार करूं 2 फिल्म ने दूसरे दिन 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया. इस तरह कपिल शर्मा की फिल्म दो दिनों में सिर्फ 4.35 करोड़ रुपये का बिजनेस कर पाई है.
पहले पार्ट ने 2 दिनों में की थी इतनी कमाई
शनिवार को ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 23.26 फीसदी रही. किस किसको प्यार करूं 2 फिल्म के पहले पार्ट साल 2015 में रिलीज हुआ था. सैकनिलक के अनुसार दो दिनों में फिल्म 18.8 करोड़ की कमाई कर चुकी थी. पहले दिन फिल्म ने 10.20 करोड़ और दूसरे दिन 8.60 करोड़ नेट का कारोबार किया था.
1 करोड़ भी नहीं कमा पाई ‘शोले: द फाइनल कट’
अब बात करते हैं अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की कल्ट क्लासिक ‘शोले’ की, जो 50 साल पूरे होने के मौके पर ‘शोले : द फाइल कट’ नाम से एक फिर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को 30 लाख की कमाई की. दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में हल्की बढ़त देखने को मिली और इसने 50 लाख का कारोबार किया, जिससे दो दिनों का कुल कलेक्शन 80 लाख हो गया. इस तरह फिल्म दो दिनों मे एक करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है.
अमिताभ बच्चन-धर्मेंद्र की फिल्म में नहीं था असली क्लाइमैक्स?
मेकर्स ने 15 नवंबर को ‘शोले: द फाइल कट’ की रिलीज घोषणा की थी. यह मूवी भारत में 1,500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. इस बार री-रिलीज में सबसे बड़ा फेरबदल असली क्लाइमैक्स है, जिसे 1975 में सेंसर बोर्ड (CBFC) ने प्रतिबंधित कर दिया था. फिल्म के क्लाइमैक्स को हिंसक बताया गया था, जिसके बाद मेकर्स को इसे बदलना पड़ा था. लेकिन अब यह ओरिजिनल क्लाइमैक्स के साथ रिलीज हुई है.
असली क्लाइमैक्स के साथ रिलीज हुई ‘शोले: द फाइनल कट’
‘शोले: द फाइनल कट’ में फिल्म से डिलीटेड सीन्स को भी शामिल किया गया है. ओरिजिकल क्लाइमैक्स में संजीव कुमार का किरदार ठाकुर, गब्बर सिंह (अमजद खान) को मार देता है जबकि 1975 में रिलीज हुई ‘शोले’ में दिखाया गया था कि ठाकुर को आखिर में पुलिस पकड़कर ले जाती है. इस बार फिल्म को डॉल्बी 5.1 साउंड के साथ 4K रिस्टोर्टेड वर्जन में रिलीज किया गया है, जिससे इसके विजुअल्स और भी कमाल के लगते हैं. 209.05 मिनट के रनटाइन के साथ ‘शोले: द फाइनल कट’ साल 1975 की रिलीज से ज्यादा लंबी है.
About the Author
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
[ad_2]
Source link