[ad_1]
Last Updated:
वैसे तो आपने एक ही थीम पर कई फिल्में देखी होंगी. ऐसी ही कुछ फिल्में हैं जो नागिन वाली थीम पर बनी हैं. इन फिल्मों में रीना रॉय से लेकर श्रीदेवी जैसी हीरोइनों ने काम किया. इतना ही नहीं, एक विलेन भी ऐसी में काम करके छा गया था. आजतक उनके इस किरदार को लोग भूल नहीं पाए हैं. चलिए ऐसी 5 फिल्मों के बारे में बताते हैं जो नागिन की थीम पर बनी थी.

वैसे तो आपने एक से एक फिल्में देखी होंगी. मगर कई बार एक ही थीम पर कई मूवीज भी बनती है. एक दौर तो नागिन वाली फिल्मों का भी रहा है. जब 48 साल के अंदर नागिन की थीम पर कई बड़ी फिल्में बनीं. बड़ी बड़ी हीरोइनों ने अपनी किस्मत अजमाई और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट भी साबित हुई. तो चलिए नागिन वाली फिल्मों से रूबरू करवाते हैं. बताते हैं इनमें कौन लीड रोल में था और किसने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी और किसने नहीं.

नागिन की थीम वाली वो फिल्में जो 1954 से 1989 तक रिलीज हुईं. इन फिल्मों में जितेंद्र, अमरीश पुरी, श्रीदेवी, सुनील दत्त, रीना रॉय से लेकर वैजयंतिमाला जैसे स्टार्स ने काम किया. कुछ कहानी कल्ट क्लासिक बन गई तो कुछ ब्लॉकबस्टर रही.

साल 1986 में नागिन वाली फिल्म में श्रीदेवी ने भी किस्मत अजमाई. उनकी फिल्म का नाम था ‘नगीना’. इस फिल्म को हर्मेश मल्होत्रा ने बनाया था. फिल्म में रजनी नाम की नागिन का रोल श्रीदेवी ने प्ले किया था. जो अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए एक शख्स से शादी की. फिल्म में ऋषि कपूर, प्रेम चोपड़ा, सुषमा सेठ से लेकर अमरीश पुरी जैसे सितारों ने काम किया. ये फिल्म 1986 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

नगीना फिल्म का साल 1989 में सीक्वल भी आया जिसका नाम था निगाहें: नगीना पार्ट 2. हालांकि नगीना की तरह ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट न हो सकी. बल्कि मुंह की खानी पड़ी. हालांकि नगीना में तो श्रीदेवी को लोगों ने खूब पसंद किया. गाने भी अच्छे खासे थे और एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस को बेहतरीन बताया.

साल 2002 में ‘जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी’ आई, जिसे राजकुमार कोहली ने डायरेक्ट किया. फिल्म में मनीषा कोइराला, सनी देओल, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, सोनू निगम, आफताब, आदित्य पंचोली और अरमान कोहली नजर आए. फिल्म की कहानी इच्छाधारी नाग के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म का बजट 18 करोड़ था और इसमें 12 सितारों ने काम किया था. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप रही थी. अरमान कोहली इच्छाधारी नाग के रूप में नजर आए थे. राजकुमार कोहली के बेटे अरमान कोहली को अहम रोल में कास्ट जरूर किया गया लेकिन वह अपना करियर आगे संवार नहीं पाए.
[ad_2]
Source link