Headlines

5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के धाकड़ ऑलराउंडर मयंक को खरीदा, रोहित -हार्दिक पांड्या की टीम होगी और मजबूत

[ad_1]

Last Updated:

Mumbai Indians Mayank Rawat : दिल्ली प्रीमियर लीग के धाकड़ आलराउंडर मयंक रावत को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख में खरीदा है. बता दें कि मंयक दिल्ली प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन के बाद पहली बार IPL में खेलेंगे. वह रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे दिग्गजों की टीम में शामिल हुए हैं.

f

मयंक रावत दिल्ली डॉमेस्टिक के प्लेयर हैं. जिन्हें पहली बार में ही सीधा मुंबई इंडियंस जैसी IPL की बड़ी टीम ने खरीदा है. 26 वर्षीय इस दाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ-स्पिन गेंदबाज पहली बार IPL में कदम रखेगा. दिल्ली प्रीमियर लीग में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले मयंक को MI ने बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा है.

g

मयंक रावत एक ऑलराउंडर प्लेयर हैं, जो राइट आर्म ऑफ स्पिन बॉलिंग के साथ-साथ ताबड़तोड़ बैटिंग भी कर लेते हैं. इसलिए भी मुंबई इंडियन जैसी IPL की बड़ी टीम ने इन पर तवज्जो दी और इन्हें पहली बार में ही खरीद लिया है. अब उनके फैंस को उनसे काफी उम्मीदें हैं.

g

मयंक रावत के अगर स्टेटस की बात करें, तो मयंक ने अभी तक T-20 के कूल 11 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 11 मैचों में 5 विकेट 7.60 की इकोनॉमी रेट से लिए हैं. वहीं, बैटिंग में इन्होंने 114 रन बनाए हैं और वह भी 122.06 की स्ट्राइक रेट से.

Add News18 as
Preferred Source on Google

g

मयंक रावत जहां से सबकी नजरों में आए थे वह दिल्ली T-20 प्रीमियर लीग थी, जिसमें मयंक ने काफी अच्छी परफॉर्मेंस दी थी और वह कई मैचों में मैन ऑफ द मैच भी रहे थे. यहीं से कई सिलेक्टर्स की नजर मयंक पर पड़ी थी.

g

मयंक का बेस प्राइस 30 लाख रुपए रखा गया था. जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने उन पर सबसे पहले बिडिंग की और उन्हें उनके 30 लाख के बेस प्राइस में ही खरीद लिया गया. बता दें कि रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या जैसे दिग्गजों के साथ खेलने का मौका मिलने से फैंस उनसे बड़ी उम्मीदें लगाए बैठे हैं

homesports

IPL की सबसे तगड़ी टीम मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के आलराउंडर मयंक को खरीदा

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *