[ad_1]
Agency:News18 Rajasthan
Last Updated:
Alwar News: खैरथल-तिजारा जिला प्रशासन और जिला पुलिस की टीमों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया. दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ. मैच का उद्घाटन खुद कलेक्टर किशोर कुमार ने किया.
जिला प्रशासन और जिला पुलिस की क्रिकेट टीम
हाइलाइट्स
- पुलिस ने प्रशासन को 5 रनों से हराया.
- एसपी मनीष चौधरी ने 60 रन बनाए.
- कलेक्टर ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी.
Alwar News: खैरथल-तिजारा जिला प्रशासन और जिला पुलिस की टीमों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया. जिसमें पुलिस ने 12 ओवरों के इस मुकाबले में पुलिस ने प्रशासन को 5 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. मैच का उद्घाटन जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने किया. उन्होंने टॉस उछाला, जिसमें एडीएम शिवपाल जाट ने जीत हासिल कर पुलिस टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया.
पुलिस टीम के कप्तान एसपी मनीष चौधरी ने ओपनिंग करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 12 ओवरों के खेल में 60 रनों की तेज-तर्रार पारी खेली. उनकी इस पारी के दम पर पुलिस टीम ने 120 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. जीत के लिए 121 रनों का पीछा करने उतरी जिला प्रशासन की टीम ने एडीएम शिवपाल जाट की अगुवाई में शानदार खेल दिखाया. टीम ने अंतिम ओवर तक मुकाबला चला, लेकिन उतरी जिला प्रशासन की टीम 115 रनों पर ही सिमट गई. पुलिस टीम की बेहतरीन गेंदबाजी और फील्डिंग ने उन्हें जीत दिलाई.
ये रही सबकी भूमिका
मैच के बाद जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने विजेता पुलिस टीम और उपविजेता प्रशासन टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. उन्होंने इस आयोजन को खेल भावना और आपसी सहयोग का प्रतीक बताते हुए इसकी सराहना की. मैच का उद्घाटन खुद कलेक्टर किशोर कुमार ने बैटिंग से किया, जबकि एसपी मनीष चौधरी ने बॉलिंग कर मैच का शुभारंभ किया. रेफरी की भूमिका जिला खेल प्रभारी हरवीर सिंह भडाना ने निभाई. अंपायरिंग की जिम्मेदारी गिर्राज प्रसाद और शारीरिक शिक्षक संजय ने संभाली. इस दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे जिला कलेक्टर किशोर कुमार, पीआरओ अत्तर सिंह, किशनगढ़ बास डीएसपी राजेंद्र सिंह निर्वाण, किशनगढ़ बास एसएचओ जितेंद्र सिंह शेखावत सहित अनेक गणमान्य लोगों ने क्रिकेट मैच का आनंद उठाया. वहीं खेल प्रभारी हरवीर सिंह भडाना की कमेंट्री की भी तारीफ हुई.
Alwar,Alwar,Rajasthan
January 28, 2025, 13:32 IST
[ad_2]
Source link