[ad_1]
Last Updated:
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने ‘आजाद’ से डेब्यू किया, पर फिल्म को अच्छा रिस्पांस नहीं मिला। रवीना और राशा ने कई मंदिरों में दर्शन किए, जिसमें द्वारका और शिरडी शामिल हैं।
राशा ठडानी ने मां रवीना टंडन संग द्वारका में जाकर दर्शन किए. (फोटो साभारः पीटीआई)
हाइलाइट्स
- रवीना टंडन की बेटी राशा ने ‘आजाद’ से डेब्यू किया.
- रवीना और राशा ने द्वारका और शिरडी में मंदिर दर्शन किए.
- रवीना ने 11वां और राशा ने 10वां ज्योतिर्लिंग दर्शन किया.
मुंबई. रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने ‘आजाद’ से डेब्यू किया. उनकी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस नहीं मिला लेकिन उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया. हाल में उन्होंने एक पोस्ट में बताया था कि वह अपनी कमियों पर काम कर रही हैं और इससे भी ज्यादा कड़ी मेहनत करेंगी. साथ ही उन्हें सपोर्ट करने वालों का धन्यवाद भी जताया था. राशा आजाद की रिलीज से पहले मां रवीना के साथ कई मंदिरों में गई थीं और अब फिल्म रिलीज के 10 दिन बाद भी मंदिर गई हैं.
रवीना टंडन अपनी बेटी राशा थडानी के साथ द्वारका पहुंचीं, जहां उन्होंने रुक्मिणी मंदिर में दर्शन किए. इससे पहले अभिनेत्री नागेश्वर महादेव मंदिर के साथ ही द्वारका जगत मंदिर पहुंची और ठाकुरजी के दर्शन किए. कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच रवीना टंडन द्वारकाधीश मंदिर परिसर पहुंचीं, जहां, उन्होंने पादुका पूजन की. द्वारकाधीश मंदिर में मुख्य पुजारी ने अभिनेत्री का स्वागत किया और उन्हें आशीर्वाद दिया. अभिनेत्री के साथ उनकी बेटी राशा भी नजर आईं.
रवीना टंडन और राशा थडानी ने लिया माता का आशीर्वाद. (फोटो साभारः आईएनएएस)
रवीना अक्सर मंदिर जाती हैं. हाल ही में वह शिरडी में साईं बाबा मंदिर दर्शन करने पहुंची थीं. इस दौरान अभिनेत्री ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात भी की थी. उन्होंने बताया था कि वह साईं बाबा को मानती हैं और बचपन से मंदिर दर्शन के लिए आती रही हैं. अभिनेत्री ने बताया था कि उन्हें साईं बाबा में अपने दिवंगत पिता की झलक दिखती है.
साईं मंदिर से पहले अभिनेत्री बेटी राशा के साथ आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम स्थित मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग पहुंची थी, जहां उन्होंने महादेव का आशीर्वाद लिया था. रवीना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर प्रशंसकों को जानकारी दी थी. रवीना टंडन ने तस्वीरों और वीडियो को साझा कर बताया था कि यह उनका 11वां ज्योतिर्लिंग और राशा का 10वां ज्योतिर्लिंग दर्शन है. तस्वीरों में मां-बेटी की जोड़ी पुलिस अधिकारियों के साथ पोज देती नजर आई थी.
पोस्ट के साथ एक नोट शेयर करते हुए रवीना ने बताया था कि यह उनका 11वां ज्योतिर्लिंग और राशा का 10वां है. रवीना ने यह यात्रा अपने दिवंगत पिता की जयंती और महाशिवरात्रि पर 17 फरवरी 2023 से शुरू की थी. उन्होंने काशी में पवित्र गंगा में पिता की अस्थियों को विसर्जित कर उन्हें विदाई दी और 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पूरे कर रही हैं. अभिनेत्री ने बताया कि वह फरवरी में महाशिवरात्रि पर काशी जाएंगी.
Mumbai,Maharashtra
January 28, 2025, 12:50 IST
[ad_2]
Source link