Headlines

WhatsApp new feature to android and iphone change in status video call voice chat desktop version- वॉट्सऐप में एक दो नहीं आ गए ढेरों फीचर्स, Calls और Chats में हुआ स्मार्ट बदलाव, जानिए क्या नया है

[ad_1]

WhatsApp ने अपने Android और iPhone यूज़र्स के लिए कई नए और काम के फीचर्स लॉन्च किए हैं. ये अपडेट खासतौर पर कॉलिंग, चैट, स्टेटस और डेस्कटॉप इस्तेमाल को और बेहतर बनाने के लिए लाया गया है. छुट्टियों के मौसम से पहले आए इन बदलावों से यूज़र्स को ज्यादा आसान और स्मार्ट अनुभव मिलेगा.

Calling में बदलाव- सबसे पहले बात करें कॉलिंग फीचर्स की तो अब अगर आप किसी को कॉल करते हैं और सामने वाला कॉल नहीं उठा पाता, तो आप तुरंत एक वॉइस या वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करके भेज सकते हैं. यानी अब अलग से वॉइसमेल की जरूरत नहीं होगी. सामने वाला व्यक्ति बाद में आराम से आपका मैसेज सुन या देख सकता है.

Voice Chatting होगी मजेदार- इसके अलावा WhatsApp ने Voice Chat में रिएक्शन फीचर जोड़ा है. अब ग्रुप वॉइस चैट के दौरान बिना बोले इमोजी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी जा सकती है. इससे बातचीत में रुकावट नहीं आएगी और बातचीत ज्यादा मज़ेदार होगी. ग्रुप वीडियो कॉल में अब ‘Speaker Spotlight’ फीचर भी मिलेगा, जिससे जो व्यक्ति बोल रहा होगा वही स्क्रीन पर ज्यादा साफ दिखाई देगा.

Photo बनाना आसान- चैट और डेस्कटॉप यूज़र्स के लिए भी कई अच्छे बदलाव किए गए हैं. WhatsApp में Meta AI की मदद से अब बेहतर क्वालिटी की इमेज बनाई जा सकती है. इतना ही नहीं, अब किसी भी फोटो को AI की मदद से छोटी एनिमेटेड वीडियो में बदला जा सकता है, जिसे चैट या स्टेटस पर शेयर किया जा सकता है.

Desktop वर्जन में भी नया फीचर- डेस्कटॉप यूज़र्स के लिए नया Media Tab जोड़ा गया है. इससे अब सभी चैट्स में मौजूद फोटो, वीडियो, डॉक्युमेंट और लिंक एक ही जगह आसानी से ढूंढे जा सकते हैं. साथ ही लंबे लिंक अब ज्यादा साफ और छोटे फॉर्मेट में दिखेंगे, जिससे चैट कम भरी-भरी लगेगी.

Status में स्टिकर्स- WhatsApp स्टेटस में भी नए इंटरैक्टिव स्टिकर्स आए हैं. अब आप म्यूज़िक लिरिक्स जोड़ सकते हैं, सवाल पूछ सकते हैं और ऐसे स्टिकर्स लगा सकते हैं जिन पर लोग टैप करके प्रतिक्रिया दे सकें. वहीं Channels में अब सवाल पूछने का फीचर भी मिलेगा, जिससे चैनल एडमिन और फॉलोअर्स के बीच बातचीत बढ़ेगी.

कुल मिलाकर WhatsApp के ये नए फीचर्स बातचीत को ज्यादा आसान, तेज़ और मज़ेदार बनाने के लिए लाए गए हैं. Android और iPhone दोनों यूज़र्स को इन अपडेट्स का फायदा मिलेगा.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *