Headlines

Sai Sudharshan smashed blistering century: सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में साई सुदर्शन ने विस्फोटक सेंचुरी लगाई

[ad_1]

Last Updated:

Sai Sudharshan century in SMAT: सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में साई सुदर्शन ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धूम मचा दी. सुदर्शन की तमिलनाडु के लिए दमदार शतकीय पारी खेली. सुदर्शन के इस शतक से तमिलनाडु ने सौराष्ट्र को हराया.

गेंदबाजों के लिए काल बने साई सुदर्शन, टी20 में तूफानी शतक से मचाया कोहरामसाई सुदर्शन ने तमिलनाडु के लिए ठोका शतक

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की टेस्ट टीम में शामिल रहे साई सुदर्शन अब टी20 फॉर्मेट में धूम मचा रहे हैं. घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु के लिए खेलते हुए साई सुदर्शन ने बेहतरीन मैच जिताऊ शतकीय पारी खेली. सुदर्शन ने ये शतक सौराष्ट्र के खिलाफ लगाया. साई सुदर्शन के शतकीय पारी की मदद से ही तमिलनाडु की टीम ने 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 गेंद रहते ही मैच को 3 विकेट से जीत लिया.

साई सुदर्शन ने तमिलनाडु के लिए नाबाद 101 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 55 गेंद का सामना किया, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के भी शामिल रहे. सिर्फ इतना ही नहीं, साई सुदर्शन ने तमिलनाडु के लिए विनिंग शॉट के साथ अपना शतक पूरा किया. इस तरह सुदर्शन आईपीएल 2026 से पहले अपनी टीम गुजरात टाइटंस और कप्तान शुभमन गिल को बड़ी खुशखबरी दे.

कैसा तमिलनाडु और सौराष्ट्र का मैच

तमिलनाडु और सौराष्ट्र के बीच मुकाबले की बात करें तो सौराष्ट्र की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए सौराष्ट्र ने विश्वास जडेजा के 70 और समर गज्जर के 66 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर 183 रन का स्कोर खड़ा किया था. गेंदबाजी में इस दौरान तमिलनाडु के लिए सबसे ज्यादा रघुपति सिलंबरासन ने 3 विकेट लिए. इसके अलावा इसाकीमुत्थु के खाते में 2 विकेट आया, जबकि सनी संधु और आर राजकुमार ने एक-एक विकेट लिए.

सौराष्ट्र के खिलाफ 184 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तमिलनाडु की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. टीम ने सिर्फ 3 रन के स्कोर पर ओपनर तुषार रहेजा का विकेट गंवा दिया. इसके बाद शिवम सिंह (2) और नारायण जगदीशन (5) भी सस्ते में आउट हो गए. पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रितिक ईश्वरन ने जरूर 29 रनों की पारी खेलकर साई सुदर्शन का कुछ देर के लिए साथ निभाया, लेकिन उनके आउट होने के बाद एक बार तमिलनाडु की टीम मुश्किल में आ गई थी. हालांकि, अंत में सनी संधु ने 30 रन बनाकर सुदर्शन के साथ मिलकर तमिलनाडु की जीत पक्की कर दी.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

गेंदबाजों के लिए काल बने साई सुदर्शन, टी20 में तूफानी शतक से मचाया कोहराम

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *