[ad_1]
Last Updated:
Start Your Own Business: युवा अब कम बजट में भी अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. 25 से 40 हजार रुपए में विभिन्न स्वरोजगार की शुरुआत की जा सकती है. इस खबर में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपना स्टाटार्टअप शुरू कर सकते हैं और उसे एक बड़ा सफल व्यवसाय बनाने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं.
मेरठ: जो भी युवा बिजनेस के क्षेत्र में कदम रखना चाहते हैं, लेकिन बिजनेस में लगने वाली मोटी रकम के कारण शुरुआत नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी है. अब युवा कम बजट में भी स्टार्टअप शुरू कर बड़े बिजनेसमैन बनने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं. यह जानकारी लोकल 18 की टीम से केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में कार्यरत माधुरी शर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि कई ऐसे बिजनेस हैं, जिन्हें युवा स्टार्टअप के रूप में शुरू कर सकते हैं.
कम बजट में शुरू कर सकते हैं बिजनेस
एक्सपर्ट माधुरी शर्मा ने बताया कि मात्र 25,000 रुपए से भी बिजनेस की शुरुआत की जा सकती है. उनके संस्थान में ऐसे कई प्रोजेक्ट पर युवाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल होते हैं.
उदाहरण के तौर पर, घर में उपयोग होने वाली झाड़ू का व्यवसाय शुरू करने के लिए केवल 25 से 30 हजार रुपए की लागत लगती है. इसी तरह, महिलाएं ब्यूटी पार्लर, अचार, पापड़ निर्माण, फैशन डिजाइनिंग, मसाला निर्माण जैसे बिजनेस को मात्र 30 से 40 हजार रुपए में शुरू कर सकती हैं. इसके अलावा अन्य कई छोटे स्टार्टअप भी हैं, जिनकी शुरुआत युवा कर सकते हैं.
जो युवा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, वे संस्थान में संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं. बिजनेस की शुरुआत के लिए जिला उद्योग केंद्र में पंजीकरण, संबंधित बिजनेस का सर्टिफिकेट और प्रशिक्षण होना जरूरी है. साथ ही आधार कार्ड, बैंक पासबुक और 5 फोटो जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होती है. संस्थान द्वारा समय-समय पर विभिन्न बिजनेस आइडिया और प्रशिक्षण निशुल्क माध्यम से युवा को उपलब्ध कराए जाते हैं. इसके माध्यम से कई युवा छोटे स्टार्टअप से शुरुआत कर आज काफी अच्छे बिजनेस चला रहे हैं.
About the Author
पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.
[ad_2]
Source link