Headlines

OnePlus 15R OnePlus Pad go 2 launching today 17 december know expected price and features- OnePlus 15R भारत में आज लॉन्च के लिए तैयार, प्रीमियम परफॉर्मेंस के साथ मिलेंगे ये फीचर्स, कीमत भी लीक

[ad_1]

वनप्लस आज भारत में अपना प्रीमियम स्मार्टफोन वनप्लस 15R लॉन्च करने जा रहा है. यह लॉन्च वनप्लस के लिए खास माना जा रहा है, क्योंकि कंपनी अपनी 12वीं सालगिरह भी मना रही है. पिछले कुछ हफ्तों से वनप्लस फोन का डिजाइन, कलर ऑप्शन्स और प्रमुख फीचर्स को टीज़ कर रहा था, जिससे यूज़र्स में पहले ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

वनप्लस 15R का लॉन्च इवेंट आज शाम 7 बजे (IST) आयोजित किया जाएगा. ये इवेंट बेंगलुरु में होगा, जहां कंपनी का कीनोट सेशन रखा गया है. इसी इवेंट में वनप्लस Pad Go 2 को भी पेश किया जाएगा. जो लोग इवेंट में शामिल नहीं हो पाएंगे, वे इसे वनप्लस India के YouTube चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव देख सकते हैं.

कीमत और उपलब्धता
फिलहाल वनप्लस ने आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक्स के मुताबिक वनप्लस 15R को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है.

  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज
  • 12GB RAM + 512GB स्टोरेज

रिपोर्ट्स के मुताबिक 256GB वेरिएंट की कीमत ₹47,000 से ₹49,000 के बीच हो सकती है, जबकि 512GB वाला टॉप वेरिएंट ₹52,000 से ज्यादा में आ सकता है. इसके अलावा, कंपनी बैंक ऑफर्स के तहत ₹3,000-₹4,000 तक का डिस्काउंट भी दे सकती है.

ये स्मार्टफोन अमेज़न और वनप्लस इंडिया की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. वनप्लस 15R को Charcoal Black, Mint Green और Electric Violet कलर में पेश किया जाएगा. फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलेगा, जो स्मूद और क्लीन यूज़र एक्सपीरिएंस के लिए जाना जाता है.

वनप्लस 15R की सबसे बड़ी खासियत इसका दमदार प्रोसेसर है. यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 (3nm) चिपसेट के साथ आएगा. कंपनी का दावा है कि यह इस चिप के साथ ग्लोबली लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन है. इसके साथ नया G2 Wi-Fi चिप और टच रिस्पॉन्स टीम भी दिया जाएगा, जिससे गेमिंग और ओवरऑल परफॉर्मेंस बेहतर होगी.

डिस्प्ले और बैटरी कैसी होगी?
वनप्लस 15R में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जो गेमिंग और स्क्रॉलिंग को बेहद स्मूद बनाएगा. बैटरी की बात करें तो इसमें 7,400mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो लंबे समय तक चलने का वादा करती है. साथ ही, यह फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आएगा, यानी यह धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा.

फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 15R में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल होगा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा. खास बात यह है कि यह स्मार्टफोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को 120fps तक सपोर्ट करेगा.

वनप्लस 15R उन यूज़र्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है, जो प्रीमियम परफॉर्मेंस, दमदार बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर चाहते हैं. अब सबकी नजरें इसके ऑफिशियल लॉन्च और फाइनल कीमत पर टिकी हैं.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *