Headlines

पाकिस्तान से बाहर खड़ा किया ल्यारी, 20 दिन में 500 लोगों ने 6 एकड़ में बनाया ‘धुरंधर’ का सेट, तब बनी ब्लॉकबस्टर

[ad_1]

Last Updated:

क्या आप जानते हैं धुरंधर जैसी सुपरहिट फिल्म को शूट करने के लिए मेकर्स ने कहां कहां शूटिंग की. पाकिस्तान की पृष्ठभूमि, ल्यारी और अन्य लोकेशन को दिखाने के लिए आदित्य धर ने किन जगहों को चुना? चलिए बताते हैं धुरंधर की शूटिंग कहां कहां हुई.

ख़बरें फटाफट

PAK से बाहर खड़ा किया ल्यारी, 20 दिन में 500 लोगों ने बनाया धुरंधर का सेट
रणवीर सिंह और आदित्य धर की धुरंधर ने कोहराम मचा रखा है. देश ही नहीं, विदेश में भी धुरंधर जबरदस्त कमाई कर रही है. अक्षय खन्ना से लेकर अर्जुन रामपाल जैसे सितारों से सजी फिल्म ने 12 दिन के भीतर 411 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं बॉलीवुड सितारे भी इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. प्रीति जिंटा, सामंथा से लेकर विवेक अग्निहोत्री ने जमकर रणवीर सिंह की फिल्म की तारीफ की है. कोई धुरंधर की कहानी की तारीफ कर रहा है तो कोई इसके विजुअल्स की. लेकिन क्या आप जानते हैं पाकिस्तान की पृष्ठभूमि, ल्यारी और अन्य लोकेशन को दिखाने के लिए आदित्य धर ने किन जगहों को चुना? चलिए बताते हैं धुरंधर की शूटिंग कहां कहां हुई.
थाईलैंड में बसा डाला पाकिस्तान: आदित्य धर ने जुलाई 2024 में धुरंधर की शूटिंग थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से शुरू की थी. जहां उन्होंने ऊंची इमारतें और भीड़भाड़ वाले सीन्स को कैप्चर किया. यहां उन्होंने पाकिस्तान को दर्शाने के लिए उन्होंने बैंकॉक में सेट भी बनाए. जहां धमाके, चेजिंग सीन और कई फाइट सीन फिल्माए गए.
  • धुरंधर की शूटिंग कहां कहां हुई
  • ल्यारी का सेट कहां बनाया
  • किन किन लोकेशन पर सीन्स फिल्माए गए
  • सेट के डिजाइनर ने भी बताई बड़ी बातें

बैंकॉक में बनाया 6 एकड़ का सेट
फैंस सोच रहे हैं कि पाकिस्तान के ल्यारी का इतना जिक्र हुआ. क्या इसके लिए मेकर्स ने पाकिस्तान में शूटिंग की थी? तो इसका जवाब ये है कि मेकर्स ने पाकिस्तान के दृश्य दिखाने के लिए पड़ोसी मुल्क नहीं गए. बल्कि यहां के इलाके ल्यारी को दिखाने के लिए बैंकॉक में भव्य सेट बनाया. जिसे बनाने में 20 दिन लगे. छह एकड़ में फैला सेट बनाया जिसके लिए रोज 500 वर्कर्स काम करते थे. धुरंधर के सेट का डिजाइन प्रोडक्शन डिजाइन सैनी एस जौहर ने किया. हॉलीवुड रिपोर्ट इंडिया को दिए इंटरव्यू में प्रोडक्शन डिजाइन ने बताया:

देश से विदेश तक कई जगहों को देखने के बाद ल्यारी के लिए बैंकॉक को चुना गया. जहां 20 दिनों के अंदर 6 एकड़ का सेट बनाया गया था. वहां 500 से ज्यादा वर्कर्स के साथ दिन रात एक करके सेट खड़ा किया गया. इतनी संख्या में भारत से तो लोग जा नहीं सकते थे. ऐसे में वहां के आर्टिस्ट के साथ मिलकर सेट्स और शूटिंग का काम पूरा किया गया. हमने ल्यारी की तंग गलियां, ऊंची इमारत और हूबहू रीक्रिएशन तैयार किया. ताकि बिल्कुल ल्यारी जैसा इलाका लगे.

अमृतसर से मुंबई तक
नवंबर 2024 में मेकर्स शूटिंग करने के लिए अमृतसर पहुंचे. जहां गोल्डन टेंपल के पास के कुछ अहम सीन्स फिल्माए गए. मेकर्स ने यहां इमोशनल सीन्स से कनेक्ट करते हुए शूटिंग की. फिर फरवरी 2025 में फिल्म का बड़ा हिस्सा मुंबई के फिल्मिस्तान स्टूडियोज में भी शूट हुआ.

लद्दाख से डोंबिवली-मानकोली ब्रिज तक
अगस्त 2025 में धुरंधर की शूटिंग के लिए टीम लद्दाख भी पहुंची थी. जहां लेह के पास पत्थर साहिब इलाके में कुछ जोरदार एक्शन सीन्स की शूटिंग पूरी हुई. फिर मई 2025 में डोंबिवली-मानकोली ब्रिज पर भी बड़े एक्शन-फाइट सीन शूट किए. इसके अलावा पंजाब के खेड़ा गांव में भी सीमा पार करने वाले दृश्यों की शूटिंग हुई.

About the Author

Varsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

homeentertainment

PAK से बाहर खड़ा किया ल्यारी, 20 दिन में 500 लोगों ने बनाया धुरंधर का सेट

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *