Headlines

Maar-Peet Video: भेड़-बकरियों जैसे भिड़ गए नेता, संसद में मच गया हंगामा, जमकर खींचे गए नेताओं के बाल

[ad_1]

Last Updated:

मेक्सिको सिटी पार्लियामेंट से ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबके होश ही उड़ा दिए. राज्य को सुचारु ढंग से चलाने का जिम्मा जिनके कंधे पर है, वही आपस में लड़ते नजर आए. ये लड़ाई मौखिक नहीं, बल्कि हाथापाई वाली थी.

भेड़-बकरियों जैसे भिड़ गए नेता, संसद में हंगामा, जमकर खींचे गए नेताओं के बालएक-दूसरे के बाल नोचती दिखी महिला नेत्री (इमेज- फाइल फोटो)

किसी भी डेमोक्रेटिक देश को चलाने का जिम्मा चुने गए प्रतिनिधियों का होता है. वो लोगों के विश्वास को जीतकर सदन पहुंचते हैं. वहां लोगों की भलाई के लिए नियम कानून बनाते हैं और उन्हें इम्प्लीमेंट करते हैं. एक रूलिंग पार्टी होती है और एक अपोजिशन. विरोधी पार्टी का काम होता है रूलिंग पार्टी पर नजर रखना. उसके फैसलों में मौजूद नेगेटिव बातों को सबके सामने लाना. किसी भी देश के स्मूद रनिंग के लिए दोनों ही पक्षों का होना काफी जरुरी है.

भारत में आपने कई बार पार्लियामेंट सेशन को गर्माते देखा होगा. बहसबाजी कई बार लड़ाइयों में बदल जाती है. लेकिन अल्सर ये लड़ाइयां मौखिक ही होती है. स्पीकर को जब लगता है कि मामला बढ़ रहा है तो सदन को स्थगित कर दिया जाता है. लेकिन मेक्सिको सिटी पार्लियामेंट में जो हुआ, उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी. यहां रूलिंग और अपोजिशन के बीच लड़ाई हाथापाई तक पहुंच गई. इसके बाद तो जमकर नेताओं ने एक-दूसरे के बाल खींचे.

गरमाया मामला
सोशल मीडिया पर मेक्सिको सिटी के कांग्रेस डिबेट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें कई नेताओं को एक-दूसरे के बाल नोचते देखा गया. इसमें महिला नेताओं को लड़ाई करते देखा गया. लड़ाई तब शुरू हुई जब सदन में ट्रांसपेरेंसी रिफार्म पर बहस चल रही थी. इसके बाद बहस काफी ज्यादा बढ़ गई. नेता चिल्लाने लगे और अपनी जगह से उठकर एक-दूसरे को धमकी देने लगे. इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता, एक-दूसरे के बाल खींचे जाने लगे.

समझाने की जगह बनाए वीडियो
इस घटना में अन्य लोग मामला शांत करवाने की जगह वीडियो बनाने में व्यस्त दिखे. लड़ाई राइट लीनिंग नेशनल एक्शन पार्टी और लेफ्ट लीनिंग मोरेनो पार्टी के बीच हो रही थी. मामला वायरल होने के बाद दोनों ही पार्टियों ने अपनी गलती मानी लेकिन एक-दूसरे पर ही लड़ाई शुरू करने का आरोप लगाया. इस घटना ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी है.

About the Author

Sandhya Kumari

न्यूज 18 में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. रीजनल सेक्शन के तहत राज्यों में हो रही उन घटनाओं से आपको रूबरू करवाना मकसद है, जिसे सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है. ताकि कोई वायरल कंटेंट आपसे छूट ना जाए.

homeajab-gajab

भेड़-बकरियों जैसे भिड़ गए नेता, संसद में हंगामा, जमकर खींचे गए नेताओं के बाल

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *